{"_id":"618d56a75d1e9c5d282aaf29","slug":"sdm-electric-demand-worker-sangat-orai-news-knp6633805165","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्पीडन बर्दाश्त नहीं करेंगे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्पीडन बर्दाश्त नहीं करेंगे बिजली कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ के यांत्रिक संवर्ग के तकनीशियन कर्मचारियों की बैठक गौरी पैलेस में हुई। इसमें संघ के विस्तार के क्रम में 12 तकनीशियनों को जिला कार्यकारिणी में सदस्यता दी गई। जिसमें अजय गौतम, मोहम्मद असलम, अशोक, राजीव, जितेंद्र, प्रवेश कुमार, ओमप्रकाश निरंजन, करण प्रताप, रामगोविंद, अमित खरे, दिलीप वर्मा व सुषमी देवी ने संघ में आस्था जताई।
इस दौरान मोहम्मद असलम ने कहा कि वर्तमान में प्रभावी ओटीएस योजना के नाम पर सक्षम स्तर के अधिकारियों को छोड़कर जगह-जगह कर्मचारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। संघ के दक्षिणांचल उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह ने भी नवीन सदस्यों को भरोसा दिलाया कि किसी भी स्तर पर किसी भी कर्मचारी के साथ शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सचिव विशाल यादव ने कहा कि यदि किसी कर्मचारी के साथ इस आंदोलन के दौरान कोई कार्रवाई की गई तो भ्रष्टाचार में लिप्त उच्च अधिकारियों के मामले प्रबंधन के समक्ष दरी बिछाकर अवश्य उजागर किए जाएंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनोद श्रीवास, राकेश सिंह, सत्यप्रकाश, राजीव गौतम, सुरेश,हरिओम गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, राधाचरण बाथम, बालकेश राजपूत आदि मौजूद रहे।