फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM did inspection, ban on heavy vehicles

Jalaun News: एसडीएम ने किया निरीक्षण, भारी वाहनों पर प्रतिबंध

Sat, 05 Jul 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
SDM did inspection, ban on heavy vehicles
कोंच। कोंच-कैलिया- सलैया मार्ग हो यूपी एमपी को जोड़ता है। इस मार्ग पर ग्राम सलैया में पहुज नदी पुल के पास बारिश व नदी के बहाव से सड़क जगह जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। शुक्रवार को एसडीएम ने मौके का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए है। एसडीएम के निर्देश पर वहां बेरिकेडिंग लगाकर भारी वाहनों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन

पिछले साल यह सड़क कट गई थी। इससे यूपी और एमपी का संपर्क महीनों के लिए बंद हो गया था। बाढ के बाद नई सड़क बनाई गई। वहीं बारिश शुरू होते है सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त होने लगी है। शुक्रवार को एसडीएम ज्योति सिंह ने पीडब्ल्यूडी जेई अरुण कुमार, कैलिया प्रभारी निरीक्षण विकेश बाबू के साथ सलैया पहुच नदी पुल का निरीक्षण किया। बारिश और नदी के बहाव से जगह जगह क्षतिग्रस्त हुई सड़क की हालत सुधार के लिए एसडीएम ने जल्द सड़क की मरम्मत के लिए पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता को पत्र लिखा है। उन्होंने कैलिया थाना प्रभारी को बेरिकेडिंग लगाकर पुलिस बल तैनात करने व भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने साइन बोर्ड, डेलीनेटर व बेरिकेडिंग लगाने के भी निर्देश दिए हैं। नदी के बहाव से कटान वाली जगह पर बालू व मिट्टी से भरी प्लास्टिक की बोरियां रखवाने के लिए भी कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed