फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   SDM,cow,video,winter,photo

संशोधित....पंडौरा गोशाला में गोवंश की मौत का वीडियो वायरल

Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
SDM,cow,video,winter,photo
पंडौरा गौशाला में अलाव जलवाते एडीओ पंचायत रामकुमार व मौजूद ब्लॉक कर्मी - फोटो : ORAI
कदौरा। भीषण ठंड में भी गोशालाओं में पर्याप्त इंतजाम न होने के चलते अब गोवंश दम तोड़ने लगे हैं। तीन दिन पहले दो गोवंशों की मौत के बाद मंगलवार की रात को पंडौरा गोशाला में एक और गोवंश के दम तोड़ने का वीडियो और फोटो वायरल हुआ हैं। इसके बाद से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। एडीओ पंचायत ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

बुधवार को एक वीडियो और फोटो वायरल हुआ हैं। इसमें मंगलवार की रात ग्राम पंचायत पंडौरा की गोशाला में गोवंश की मौत होने की बात कही जा रही है। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद अधिकारियों में हलचल है। डीपीआरओ अवधेश कुमार सिंह के निर्देश पर एडीओ पंचायत टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

-----------
अधिकारी आमने-सामने
निरीक्षण करने पहुंचे एडीओ पंचायत रामकुमार ने बताया कि बछड़ा बीमार था। अलाव जलवाने के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नीरज सचान ने बताया कि गोशाला में कोई भी गोवंश बीमार नहीं था। उधर, सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। गोवंश की ठंड से मौत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
ग्रामीणों में आक्रोश
ग्रामीण बबलू द्विवेदी, बउआ महाराज ने आरोप लगाया कि गोशाला में ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं हैं। गोवंशों को सूखा पुआल खिलाया जा रहा है। इस वजह से आए दिन गोवंश पशशाला से निकल किसानों की फसल बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed