फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   scuffle in marriage dispute

Jalaun News: शादी के विवाद में हाथापाई

Mon, 30 Oct 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
scuffle in marriage dispute
जालौन। शादी को लेकर हुए विवाद में दो लोगों के बीच हाथापाई हो गई। उधर, शराब के नशे में गाली, गलौज व मारपीट कर रहे व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लौना में भानसिंह और धर्मेंद्र के बीच किसी की शादी को लेकर विवाद हो गया। एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप के बीच गाली, गलौज होने लगी। इसके बाद दोनों में हाथापाई भी हो गई। इस पर दोनों पक्ष कोतवाली पहुंच गए। उधर, मोहनपुर कुदारी निवासी जितेंद्र कुमार शराब के नशे में गांव के लोगों के साथ गाली, गलौज व झगड़ा कर रहा था। लोगों के समझाने के बाद भी न मानने पर गांव के लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीनों के खिलाफ कार्रवाई की है। (संवाद)
विज्ञापन



वारंटी को गिरफ्तार किया
जालौन। क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर कुदारी निवासी भागवत कोतवाली में दर्ज मारपीट व जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले में वांछित चल रहा था। कोतवाली पुलिस ने सोमवार की सुबह वारंटी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छात्रा की गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू

जालौन। क्षेत्र के ग्राम दहगुवां निवासी अर्चना देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 21 अक्तूबर की सुबह घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी। शाम तक जब वह वापस नहीं लौटी तो उसकी तलाश शुरू की। सभी संभावित स्थानों, नाते रिश्तेदारी और सहेलियों के यहां तलाश करने के बाद भी बेटी का कहीं पता नहीं चला। बताया कि 10 दिन से वह बेटी की तलाश कर रही है। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।




कूड़े डालने के विवाद में मारपीट, रिपोर्ट
जालौन। क्षेत्र के ग्राम तांवा निवासी शिवप्रसाद ने बताया कि उनके घर के बाहर जमीन खाली पड़ी है। खाली पड़ी जमीन कूड़ा डालने को लेकर गांव के रामकेश गाली गलौज करने लगे हैं। जब उन्हें गाली-गलौज करने से मना किया तो रामकेश अपने भाइयों अरुण व राघव के साथ लाठी डंडा व लोहे की एंगल लेकर आ गए और उनके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। जब उनकी पत्नी मीरा व पुत्र मनीष बचाने आए तो इन लोगों उनके साथ भी गाली गलौज व मारपीट कर दी। जिसमें वह भी घायल हुए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed