{"_id":"5fbea0bb8ebc3e9bda538599","slug":"scooter-rider-dies-due-to-collision-with-bolero-orai-news-knp5963008128","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोलेरो की टक्कर से स्कूटी सवार महिला की मौत
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। देवरानी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर स्कूटी से पड़ोसी के साथ गांव वापस लौट रही महिला की बुलेरो की टक्कर से मौत हो गई। पड़ोसी युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डकोर थाना क्षेत्र के टिमरो गांव निवासी ममता (40) पत्नी सुरेश सोनी बुधवार की शाम पांच बचे अपने पड़ोसी रमेश के साथ स्कूटी से देवरानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद उरई से अपने गांव टिमरों जा रही थी। अजनारी रोड पर सामने से आ रही बुलेरो ने सामने से स्कूटी में चक्कर मार दी।
स्कूटी पर सवार रमेश व ममता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रमेश का अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्कूटी रमेश चला रहा था। हेलमेट लगाए होने से उसकी जान बच गई।