{"_id":"61facaf646c39f313f0c2c19","slug":"school-water-bsa-covid-19-vaccinated-orai-news-knp678527144","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता कराकर अब स्कूल स्वच्छ बनाने की कवायद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता कराकर अब स्कूल स्वच्छ बनाने की कवायद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। स्कूलों में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार योजना के तहत चयनित विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। हालांकि इसके लिए विद्यालयों को कई बिंदुओं को पास करना होगा। तभी वह पुरस्कार के हकदार होंगे। इस बाबत बीएसए प्रेमचंद यादव ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी कर दिए है कि वह अपने-अपने ब्लाक क्षेत्र से अधिक से अधिक विद्यालयों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य विद्यालय को स्वच्छता और स्वच्छता के मानकों के उत्कृष्ट मानदंडों पर मॉडल के रुप में विकसित करना है। साथ ही इस योजना का काम कायाकल्प योजना को बढ़ावा देने के साथ स्वच्छता के क्रियाकलापों को स्थायी तौर पर व्यवहार में लाना है। उन्होंने बताया कि इसके अंतर्गत पानी के सुरक्षित और विश्वसनीय पेयजल तक पहुंच के लिए 22 अंक निर्धारित हैं। शौचालय के लिए 27 अंक है। जबकि हाथ धोने की सुविधा के मामले में 14 अंक, स्वच्छता के संचालन और रखरखाव के मामले में 21 अंक, व्यवहार परिवर्तन और क्षमता निर्माण में 11 अंक, कोविड से बचाव की तैयारी में 15 अंक निर्धारित किए गए। कुल 110 अंकों के आधार पर मूल्यांकन होगा।
--------------
इस आधार पर मिलेगी रेटिंग और अंक
-----------------------------
अंक प्रतिशत रेटिंग टिप्पणी
90 से 100 अंक 5 स्टार उत्कृष्ट
75 से 89 अंक 4 स्टार बहुत अच्छा
51 से 74 अंक 3 स्टार अच्छा, सुधार की जरूरत
35 से 50 अंक 2 स्टार सुधार की जरूरत
35 से कम अंक 1 स्टार खराब, विचारणीय
------------------------------------------------------
टास्क फोर्स करेगी चयन
मानकों के चयन के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है। इसके लिए जिला स्तर पर बीएसए, जिला समन्वयक निर्माण और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा को रखा गया है। जबकि ब्लाक स्तर पर खंड शिक्षा अधिकारी और एआरपी को रखा गया है। इस टास्क फोर्स का काम स्वच्छता प्रतियोगिता में शामिल मानकों को विद्यालय स्तर पर पूरा कराएगी। विद्यालयों की जांच कर उन्हें स्वच्छ भारत पुरस्कार योजना के पोर्टल पर अंकों से सहित फीड करेगी।
विज्ञापन
---------
विभिन्न स्तर पर पुरस्कार प्रक्रिया के चरण
विद्यालयों द्वारा आवेदनों को ऑनलाइन जमा करने की तिथि 31 मार्च निर्धारित है। इसके बाद जिला स्तर पर पुरस्कार के चयन की तिथि 1 अप्रैल से 15 मई निर्धारित है। राज्य स्तर पर पुरस्कार के लिए आवेदन करने की तिथि 22 मई निर्धारित है। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर 7 सितंबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार समारोह की संभावित तिथि 15 अक्तूबर यानी विश्व हाथ धुलाई दिवस है।