{"_id":"614e171f8ebc3efb95209e37","slug":"school-teacher-police-fir-bsa-orai-news-knp6542453184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना मान्यता के संचालित मिले दो स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना मान्यता के संचालित मिले दो स्कूल
विज्ञापन
उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने शुक्रवार को नगर क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें दो स्कूल बिना मान्यता के चलते मिले। बीएसए ने दोनों स्कूलों के संचालकों को निर्देशित किया कि तत्काल स्कूल बंद कर दें अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
सबसे पहले मोहल्ला सुशीलनगर स्थित ग्लेरियस गार्डन एकेडमी में बीएसए पहुंचे। स्कूल बिना मान्यता के तीन सालों से संचालित मिला। इसके बाद तथागत गौतम बुद्ध विद्यालय का निरीक्षण किया, स्कूल की मान्यता तो है लेकिन यह स्कूल मौजूदा मान्यता नियमों का पालन करता नहीं मिला। इस पर बीएसए ने ग्लेरियस स्कूल के संचालक को तत्काल स्कूल बंद करने के निर्देश दिए। ऐसा न होने पर उनके खिलाफ एफआईआर की चेतावन दी। जबकि तथागत गौतम बुद्ध स्कूल के संचालक को निर्देशित किया कि हफ्ते भर के अंदर स्कूल की मान्यता संबंधी कार्रवाई पूरी करें तभी स्कूल संचालित करें। ऐसा न करने पर उनके खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
---------
फोटो-15-कोंच में निरीक्षण करते डीआईओएस भगवत पटेल। संवाद
प्रधानाचार्य समेत स्टाफ का वेतन रोका
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। डीआईओएस भगवत पटेल ने एसआरपी इंटर कालेज कोंच का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों की संख्या शून्य मिली। सितंबर माह में छात्र उपस्थिति खाली थी। कुछ शिक्षक बिना प्रार्थनापत्र के स्कूल के गायब थे तो कुछ उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर कर चले गए थे। दूसरी पाली में भी यही स्थिति थी। स्कूल में जलभराव और गंदगी थी। इस पर डीआईओएस ने प्रधानाचार्य हरिपति सहाय कौशिक, शिक्षक सूर्यकांत रावत, कृष्णकांत गुप्ता, मैथिलीशरण, वरिष्ठ सहायक शमशाद खान और परिचारक चंद्रपाल सिंह का सितंबर माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन
इसके बाद डीआईओएस अमरचंद्र माहेश्वरी इंटर कालेज पहुंचे, जहां व्यवस्था ठीक मिली। उन्होंने बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए। नाथूराम पुरोहित इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ने खेल का मैदान न होने की समस्या उठाई। नगर पालिका बालिका इंटर कालेज कोंच व एसकेटी बालिका इंटर कालेज कोंच में व्यवस्था ठीक मिलने पर स्टाफ की प्रशंसा की। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
--------------
लोकार्पण कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया
उरई। डीएम प्रियंका निरंजन ने विकास भवन में 2 अक्तूबर को होने वाले टाउनहाल के लोकार्पण कार्यक्रम के लिए पोस्टर जारी किया। इस दौरान सीडीओ एके श्रीवास्तव, डीआईओएस भगवत पटेल, जिला कोषाधिकारी आशुतोष चतुर्वेदी, डीडीओ एससी त्रिपाठी, ईओ विमलापति आदि मौजूद रहे। (संवाद)