फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,teacher,BSA,block,closed

गैरहाजिर मिले शिक्षकों का वेतन रोके, स्पष्टीकरण मांगा

Tue, 06 Jul 2021 10:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
school,teacher,BSA,block,closed
उरई। बीएसए प्रेमचंद यादव ने मंगलवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 17 शिक्षक गैरहाजिर मिले। इनके वेतन रोककर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। बीएसए के निरीक्षण से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन

बीएसए को कोंच ब्लाक के नरी में तैनात प्रधानाध्यापक बलभद्र विश्वकर्मा, सहायक अध्यापक अरविंद कुमार, शिक्षिका प्रीति खरे, संगीता वर्मा, मदारीपुर में तैनाद अनुदेशक उदयनारायण सिंह, गणेशनगर में तैनात प्रधानाध्यापक मनोज वर्मा, सहायक अध्यापक अजय कुमार याज्ञिक, सारंगपुर में तैनात प्रधानाध्यापक आलोक कुमार, सहायक अध्यापिका अंजली, गोपालगंज में तैनात शिक्षामित्र विनीत श्रीवास्तव, जहटौली में तैनात सहायक अध्यापक प्रशांत गुप्ता, आनंद प्रताप सिंह, अलका यादव गैरहाजिर मिली। इन सभी गैरहाजिर शिक्षकों का एक दिन का वेतन रोककर दो दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जालौन ब्लाक में एक स्कूल भी बंद मिला। उसकी भी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

----------
नामांकन कम देख बिफरे खंड शिक्षाधिकारी
सिरसाकलार। खंड शिक्षा अधिकारी महेश शर्मा ने मंगलवार को कुठौंद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय जहटौली का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों के अभिलेख चेक किए। प्राथमिक विद्यालय में नामांकन पंजिका में नामांकन कम पाए जाने पर नाराजगी जताई और प्रधानाध्यापिका को जल्द नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। पूर्व माध्यमिक विद्यालय में रजिस्टरों में कवर न देखकर प्रधानाध्यापिका सीमा कठेरिया को सभी अभिलेखों को दुरुस्त रखने को कहा। साथ ही स्कूल की साफ सफाई और पौधरोपण कराने को कहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed