{"_id":"623f5d4350aa7010e013c854","slug":"school-student-prize-doctor-collage-orai-news-knp6876778105","type":"story","status":"publish","title_hn":"निबंध प्रतियोगिता में मेहर निशा व मोहिनी दिवाकर अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निबंध प्रतियोगिता में मेहर निशा व मोहिनी दिवाकर अव्वल
विज्ञापन
डीवी कालेज में छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ राजेश चंद्र पांडेय।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-10-डीवी कालेज में छात्रा को सम्मानित करते प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय। संवाद
निबंध में मेहर निशा व मोहिनी दिवाकर अव्वल
डीवी कालेज में निबंध प्रतियोगिता आयोजित हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। दयानंद वैदिक महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के अंतर्गत गठित समाज शास्त्र परिषद ओर से निबंध प्रतियोगिता का आयोजन डीवी कालेज में हुआ। समाजशास्त्र विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार खरे की स्मृति में आयोजित इस प्रतियोगिता में 45 बच्चों ने हिस्सेदारी की। इसमें पहले स्थान पर संयुक्त रुप से मेहर निशा और मोहिनी दिवाकर रही। दूसरे स्थान पर जुनेरिया परवीन व पूनम रही। तीसरे स्थान पर कहकशां, गोल्डी यादव, नेहा यादव, आकांक्षा रही। जबकि सांत्वना पुरस्कार तैय्यबा और सोनम वर्मा रही। विजेताओं को पुरस्कार प्राचार्य डॉ. राजेश चंद्र पांडेय ने वितरित किया।
उन्होंने कहा कि परिश्रम से लक्ष्य को प्राप्त करें। राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. नगमा ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है। इस कालेज में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें निखारने और तराशने की जरूरत है। अंत में परिषद के संयोजक डॉ. अखिलेश श्रीवास्तव ने सभी का आभार व्यक्त किया।