फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   School ran for whole month, police could not teach traffic

Jalaun News: पूरे महीने चली पाठशाला, यातायात नहीं पढ़ा पायी पुलिस

Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
School ran for whole month, police could not teach traffic
उरई। औपचारिकता के साथ यातायात माह पूरा हो गया। कहने को पुलिस ने इस महीने खूब पाठशाला लगाई।
विज्ञापन

रैलियां निकालीं। चालान कार्रवाई भी की। लेकिन, यातयात का पाठ ठीक से नहीं पढ़ा पाई। नतीजा यह हुआ कि सड़क पर यातायात का खूब मखौल उड़ता दिखा।

छोटी-छोटी वजहों से जाम की स्थिति दिखी। बाइक पर तीन और चार सवारियां, पुलिस की औपचारिकता बयां करती नजर आईं। पुलिस वाले भी ज्यादा गंभीर नहीं दिखे और यातायात व्यवस्था से मुंह मोड़कर किनारे गपशप करते नजर आए। यही नहीं डग्गा मारी खत्म नहीं करा पा रहे प्रशासन को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहन पर छत पर बैठे यात्री भी नहीं दिखे। यातायात माह के अंतिम दिन की यह तश्वीर पुलिस के पूरे महीने की मेहनत को साफ बता रही है।



घंटाघर पर एक बाइक पर तीन लोग सवार मिले। इन्होंने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। पुलिस को भी नियमों का मखौल उड़ाते नहीं दिखे।



स्टेशन रोड पर टाउन हॉल के पास एक बाइक पर चार लोग सवार थे। इन्होंने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। पुलिस को भी ये नजर नहीं आए।





शहर में डग्गामारी वाहनों पर लगाम नहीं है। पुलिस की अनदेखी से ये इतने बेफिक्र हैं कि यातायात नियमों का खूब मखौल उड़ा रहे हैं। कोटरा अजनारी मार्ग पर मैजिक वाहन की छत पर बिना सुरक्षा के यात्रियों को बैठाकर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन




उरई राठ मार्ग पर मालगाड़ी की तरह बाइक से जाता एक सेलमैन मिला। इसकी बाइक पर इतना सामान था कि बाइक ही नजर नहीं आ रही थी। ऐसी स्थिति में दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




माहिल तालाब के पास पुलिस गपशप में लीन थी और इस रोड पर कई वाहन चालकों को यातायात नियमों का उल्लंघन करते देखा गया।



सिंधी मार्केट में जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। बाइक को निकलने में भी काफी असुविधा हो रही थी। सड़क पर वाहन खड़े होने से ये दिक्कतें हुईं। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस गपशप में नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed