फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,nirikshan,adhikari

निरीक्षण में मिली अव्यवस्थाएं, वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति

Wed, 20 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
school,nirikshan,adhikari
उरई। कस्तूूरबा गांधी आवासीय विद्यालय जालौन में अध्ययनरत छात्राओं की शिकायतों के बाद बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक प्रशिक्षण विश्वनाथ दुबे ने कस्तूरबा विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्हें विद्यालय में काफी अव्यवस्थाएं मिलीं। इस पर उन्होंने वार्डन के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति बीएसए से की है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान छात्राओं को मिड डे मील में केवल पोहा दिया गया था जबकि नाश्ते में दूध और केला दिए जाने का प्रावधान है। यही नहीं छात्राओं ने बताया कि उनके कमरे में पंखे की व्यवस्था नहीं है। जिससे गर्मी में उन्हें परेशानी होती है।
विज्ञापन

पंखा, राशन सामग्री और पाठ्य सामग्री वार्डन साधना के कक्ष में मिली। इस बारे में पूछने पर वार्डन कोई संतोष जनक जवाब नहीं दे सकी। छात्रों ने आरोप लगाया कि स्टाफ के व्यवहार से उनमें डर और तनाव का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक ने बताया कि पूछताछ में फुलटाइम टीचर वंदना और प्रीति विश्वकर्मा ने वार्डन पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। विद्यालय के संचालन में 14 साल से सहयोगी कर रही परमार्थ समाजसेवी संस्थान ने भी विद्यालय के स्टाफ की मनमानी से आजिज आकर हाथ खड़े कर लिए और संचालन में सहयोग न करने के लिए बीएसए को पत्र भी लिख दिया है।

स्टाफ की मनमानी से दो रसोइयां काम छोड़ चुकी है। जिला समन्वयक ने बताया कि वार्डन को दो चेतावनी जारी की चुकी है। अब तीसरी बार बीएसए की ओर से चेतावनी दी गई है कि तत्काल व्यवस्थाएं दुरुस्त करें। अन्यथा उनके खिलाफ नुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed