फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   school,girl,BSA,mdm,boy

मिड डे मील के स्थान पर बच्चों को मिल रहा पीएम पोषण

Tue, 07 Dec 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
school,girl,BSA,mdm,boy
उरई। सरकारी स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले माध्यह्न भोजन योजना (एमडीएम) में अब बदलाव किया गया है। योजना का नाम बदलकर अब प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) कर दिया गया है। बेसिक शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव दीपक कुमार ने इस बाबत सभी डीएम, बीएसए और एमडीएम के समन्वयकों को पत्र जारी किया है। वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक की अवधि के लिए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) के लिए विस्तार से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

एमडीएम योजना के जिला समन्वयक अजातशत्रु राजपूत ने बताया कि अब तक प्रति बच्चे के हिसाब से जिसमें प्राइमरी स्तर पर 4.35 रुपये खर्च निर्धारित था। अब 4.97 रुपये और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों के लिए 6.51 से बढ़ाकर खर्च 7.45 रुपये निर्धारित किया गया। इसमें गेहूं के आटा की रोटी, सोयाबीन की सब्जी, मौसमी फल, दाल, चावल, तहरी, दूध आदि दी जा रही हैं। जल्द ही प्रत्येक बुधवार, प्रत्येक बच्चे को खाने के साथ गर्म दूध भी दिया जाएगा। बीएसए प्रेमचंद्र यादव का कहना है कि पीएम पोषण का वितरण परिषदीय विद्यालयों में शुरू भी हो गया है। भोजन व्यवस्था में कुछ और बदलाव होने है, जिन पर भी काम चल रहा है।
विज्ञापन

--------------
जिले में एमडीएम से आच्छादित स्कूलों की स्थिति
--------------------------------
प्राथमिक स्तर के स्कूल-970
उच्च प्राथमिक स्तर के स्कूल-430
कंपोजित स्तर के स्कूल-236
कुल स्कूलों की संख्या-1636
प्राइमरी स्कूलों में पढने वाले बच्चों की संख्या-98507
उच्च प्राथमिक स्कूलों में पढने वाले बच्चों की संख्या-47602
कुल छात्रों की संख्या-146109
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed