कोंच। रक्षाबंधन पर भारत विकास परिषद महिला इकाई, वैश्य प्रगति मंच व गहोई महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में गहोई भवन में राखी बनाओ व मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजित हुई। इसमें राखी बनाओ प्रतियोगिता में साक्षी सोनी प्रथम, छवि गुप्ता द्वितीय व शिवांश एवं सार्थक अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में तन्वी पुरवार प्रथम, अनन्या व सिद्धि गुप्ता संयुक्त रूप से द्वितीय एवं दिव्या नगाइच तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग में भारती कुचया प्रथम, अंजली वर्मा द्वितीय एवं नैंसी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में महिलाओं व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
सेठ बद्रीप्रसाद स्मृति महाविद्यालय की कार्यवाहक प्राचार्य डॉ सावित्री गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित प्रतियोगिता में प्रीति अग्रवाल, मंजू लोहिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रहीं। डॉ सावित्री गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुमन गुप्ता व प्रीति अग्रवाल निर्णायक मंडल में शामिल रहे। प्रतिभागी महिलाओं व बालिकाओं ने आकर्षक राखियां बनाकर व हाथों में अलग अलग डिजाइनों की मेहंदी लगाकर रक्षाबंधन पर्व को यादगार बनाते हुए प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ सरोज लोहिया ने कहा कि रक्षाबंधन पर्व भाई बहन के परस्पर स्नेह और प्रेम की डोर को मजबूत करता है। संचालन रजनी डेंगरे ने किया, आभार नीलम लोहिया ने व्यक्त किया। प्रतियोगिता में रचना रेजा, निधि अग्रवाल, भारती गुप्ता, निधि अग्रवाल, वैष्णवी, आरती तरसौलिया आदि उपस्थित रहीं।