उरई। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में डीएम प्रियंका निरंजन ने की। डीएम ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक खाद्य सुरक्षा अधिकारी महीने में कम से कम 30 नमूने भरेंगे। जनपद की समस्त दुकानों का लाइसेंस, पंजीकरण अवश्य कराएं। साथ ही डीएम ने अभिहित अधिकारी को भी निर्देशित किया कि जनपद के सभी भोज्य स्थल का चुनाव करके उनकी हाईजीन रेटिंग कराई जाए।
उन्होंने बीएसए को भी निर्देशित किया कि मिड-डे मील स्कूलों के रजिस्ट्रेशन करवाएं। साथ ही साथ आवासीय विद्यालयों के किचन के रजिस्ट्रेशन करवाएं। ईओ नगर पालिका उरई निर्देशित किया कि क्लीन स्ट्रीट फूड हब एवं फ्रैश एंड क्लीन फ्रूट एंड वेजिटेबल मार्केट के लिए नगर पालिका के पास उपलब्ध जमीन पर तैयार कराएं। उन्होंने जनपद में मिलावटी पान मसाला एवं गुटखा के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें। व छोटे व बड़े खाद्य कारोबारियों की दुकान के सामानों के नमूने भरे जाए। बैठक में एडीएम पूनम निगम, सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा, डीडीओ सुभाष चंद्र त्रिपाठी, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी अनूप तिवारी, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के समस्त अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।