फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   School buildings are dilapidated, children are studying under trees

Jalaun News: स्कूल भवन जर्जर पड़े, नौनिहाल पेड़ के नीचे पढ़ रहे

Wed, 22 Nov 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
School buildings are dilapidated, children are studying under trees
फर्रुखाबाद/अमृतपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालय के बच्चों को मूलभूत सुविधाएं देने के दावे की पोल जनपद में खुल रही है।
विज्ञापन

ब्लाॅक राजेपुर क्षेत्र में कई विद्यालय जर्जर स्थिति में हैं, जिनके भवनों के नीचे बैठकर बच्चे जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। जो जर्जर भवन नीलाम भी हुए हैं, वह अभी तक बनने शुरू नहीं हुए। पड़ताल में यह बात सामने आई।



प्राथमिक विद्यालय गलारपुर का जर्जर भवन वर्ष 2018 में नीलाम हुआ था, लेकिन अभी तक नए भवन का निर्माण शुरू नहीं हुआ। विद्यालय में बने अतिरिक्त कक्ष में कुर्सी-मेज के साथ ही अन्य सामान भरा है। पंजीकृत 169 बच्चों की कक्षाएं स्कूल के पास लगे पेड़ों के नीचे चल रही हैं। विभागीय अधिकारी भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिसके चलते पांच साल से पेड़ के नीचे ही बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। साप्ताहिक लगने वाले बाजार के दौरान बच्चों को पढ़ाई में दिक्कत होती है।
विज्ञापन




प्राथमिक विद्यालय हरसिंहपुर कायस्थ का भवन वर्ष 2021 में गंगा की बाढ़ से हुए कटान से कट गया था। तबसे भवन नहीं बनवाया गया। इसके चलते इस स्कूल के बच्चे भी खुले में ही पढ़ाई कर रहे हैं। यह हाल तब है, जब भवन निर्माण के लिए आरईएस संस्था को मई 2023 में 15.14 लाख का बजट आवंटित किया जा चुका है, लेकिन यहां जगह का पेंच फंसा है। ग्राम प्रधान सुधीर कुमार बताते हैं कि स्कूल निर्माण के लिए लेखपाल ने जो जगह नापी है, वहां पानी भर जाता है। ग्राम पंचायत द्वारा प्रस्तावित जगह की लेखपाल नाप नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




‘दोनों विद्यालयों के निर्माण के लिए जगह दिलाए जाने के लिए पत्रावली एसडीएम अमृतपुर को भेजी जा चुकी है। जगह मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। -अनूप कुमार सिंह, खंड शिक्षाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed