फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Satyagraha for the release of the state president from today

प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई को सत्याग्रह आज से

Fri, 05 Jun 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Satyagraha for the release of the state president from today
प्रेस वार्ता करते कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा - फोटो : ORAI
उरई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी सेवा सत्याग्रह अभियान छह जून से शुरू करेगी। इस अभियान की थीम ‘सेवा की होगी विजय, हम सभी में लल्लू अजय है’। इसके अलावा पूरे प्रदेश में दस लाख पोस्टर लगाए जाएंगे। यह बात कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनुज मिश्रा ने पार्टी कार्यालय शहीद भवन में प्रेसवार्ता में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सेवा सत्याग्रह के दौरान सूबे के हर जिले में पार्टी अजय लल्लू की महारसोई संचालित करेगी। 25 लाख जरूरतमंदों लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भोजन वितरित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष को सेवा और जरूरतमंदों की मदद करने के कारण गरीब विरोधी सरकार ने जेल में डाला है लेकिन अंत में सेवा और सत्य की जीत होगी। उन्होंने बताया कि 22 जिलों में कांग्रेस कार्यालयों को साझी रसोईघरों में तब्दील कर दिया। पूरे प्रदेश में इस सेवा सत्याग्रह में प्रदेश अध्यक्ष की रिहाई के लिए 10 लाख पोस्टर लगेंगे। इस अभियान सेवा सत्याग्रह में पोस्टकार्ड लिखकर और सोशल मीडिया पर बड़ा मुद्दा बनाकर आवाज उठाई जाएगी। इस दौरान रेहान सिद्दीकी, प्रशासन प्रभारी दीपांशु समाधिया, धीरेंद्र शुक्ला,अमित पांडेय, सिद्धार्थ दीवौलिया, संतोष ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed