फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sasuraal mein kuen mein kooda yuvak, vida ko lekar hua tha vivaad

ससुराल में कुएं में कूदा युवक, विदा को लेकर हुआ था विवाद

Mon, 12 Oct 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
sasuraal mein kuen mein kooda yuvak, vida ko lekar hua tha vivaad
सिरसाकलार(जालौन)। पत्नी को लेने ससुराल आया युवक कुएं में कूद गया। मोहल्ले व घरवालों ने उसे कुएं से बाहर निकाला। युवक को सीएचसी जालौन ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के अमीसा गांव निवासी कुलदीप (24) पुत्र गया प्रसाद अपनी ससुराल सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ी मड़ैया गया था। उसने पत्नी से ससुराल चलने को कहा तो उसने मना कर दिया। इस पर सोमवार सुबह पत्नी बॉबी से विवाद हो गया था। विवाद के बाद कुलदीप ससुराल में घर के बाहर बने कुएं में कूद गया। जानकारी होने पर परिजन व मोहल्ले के लोगों ने बाहर निकाला। जालौन सीएचसी में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय ससुराल पक्ष के लोग खेत पर गए थे।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अशोक कुमार वर्मा का कहना है कि पति-पत्नी में विदा को लेकर विवाद हुआ था। युवक पांच दिन पहले ससुराल आया था। उसकी एक वर्ष पहले शादी हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed