{"_id":"5f908c458ebc3eefbc77ede9","slug":"saplaee-theek-karate-samay-dhamaake-ke-saath-lagee-aag-orai-news-knp5899059190","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई ठीक करते समय धमाके के साथ लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई ठीक करते समय धमाके के साथ लगी आग
विज्ञापन
आग बुझने के बाद मशीनों को ठीक करते कर्मी।
- फोटो : ORAI
कदौरा(जालौन)। कस्बे के ग्राम परौसा के सब स्टेशन में खराबी को ठीक करते समय तेज धमाके के साथ इनकमिंग मशीन में आग लग गई। लपटों से अफरा-तफरी मच गई। एसडीओ, जेई और लाइनमैन बाल-बाल बच गए। कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। वहीं सब स्टेशन में आग की वजह से कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
मंगलवार को परौसा के बिजली सब स्टेशन की इनकमिंग मशीन खराब हो गई थी। इससे सब स्टेशन से जुड़े दर्जनों गांवों की बत्ती गुल हो गई। बुधवार को अवर अभियंता गुलाबचंद पाल की सूचना पर पहुंचे एसडीओ ऋषभ राजपूत की अगुवाई में टीम ने लाइन को ठीक कर टेस्टिंग के लिए सप्लाई चालू की। इसी दौरान सब स्टेशन की इनकमिंग मशीन में तेज धमाके के साथ आग लग गई। इससे अधिकारियों और काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। इसके बाद दोबारा मरम्मत का काम शुरू हुआ। हादसे से दर्जनों गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई। एसडीओ ऋषभ राजपूत ने बताया कि मंगलवार शाम को इनकमिंग लाइन की मशीन में खराबी से सप्लाई बाधित हुई थी। बुधवार को चालू करते समय सीटी लाइन की मशीन में ब्लास्ट हो गया। कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। 24 घंटे में सप्लाई चालू करा दी जाएगी। इस मौके पर अवर अभियंता गुलाबचंद पाल, राकेश गुप्ता, आशीष सिंह, वीरपाल, सुनील कुमार, कलीम खान, फूल सिंह सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
इन गांवों की सप्लाई है बाधित
बागी, नजीरपुर, सजेहरा, सहादतपुर, उदनपुर, खुटमुली, कुसमरा बावनी, जैसकपुर, परौसा, इटौरा बावनी, हरचंदपुर, लोदीपुर, इकौना व जकसिया आदि गांवों में अंधेरा छाया है।