फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Santosh and Sunita formed the Vaishya Parishad chairman

संतोष और सुनीता बने वैश्य परिषद के अध्यक्ष

Fri, 21 Jul 2017 12:03 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Fri, 21 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
Santosh and Sunita formed the Vaishya Parishad chairman
परिषद के नवागंतुक जिलाध्यक्ष को प्रमाण पत्र देते अतिथि - फोटो : amarujala
उरई। अखिल भारतीय सर्व वैश्य एकता परिषद की जिला कार्यकारणी का गठन व शपथ ग्रहण समारोह गहोई धर्मशाला गोपालगंज में किया गया।  नवीन कार्यकारिणी में जिला अध्यक्ष सन्तोष गुप्ता व महिला जिला अध्यक्ष सुनीता गुप्ता को मनोनीत किया गया। इसके बाद शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत गुप्ता ने कहा कि संगठन को समाज के हित के लिए पूरी तरह से जुटना होगा।
विज्ञापन

 कार्यकारिणी के गठन में केके गहोई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,  बृजेंद्र मयंक को प्रांतीय उपाध्यक्ष,  युद्धवीर कंथरिया प्रदेश महासचिव, अमित निखरा प्रदेश उपाध्यक्ष, पवन जिला प्रभारी, विनय गुप्ता जिला संयोजक, अमित गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, श्याम अग्रवाल जिला उपाध्यक्ष और  रोहित अग्रवाल व राहुल कनकने जिला महामंत्री नियुक्त किए गए। इसी तरह विवेक गुप्ता मीडिया प्रभारी, अमित गुप्ता जिला महामंत्री, महिला कार्यकारणी सुनीता गुप्ता कुठौंद जिलाध्यक्ष, पुष्पा अग्रवाल जिला प्रभारी, प्रीति बंसल जिला संयोजक युवा कार्यकारिणी आकाश पहाडय़रा. युवा जिलाध्यक्ष विपिन सेठ जिला प्रभारी पवन गुप्ता संयोजक मनोनीत किए गए।  शपथ ग्रहण समारोह में युवा शाखा व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर मनोज पोरवाल ने सभी पदस्थ पदाधिकारी को शपथ ग्रहण कराई।  इस दौरान डॉक्टर सुमंत गुप्ता ने कहा कि देश के कानून जीएसटी का हम स्वागत करते हैं लेकिन परिषद व्यापारियों की सजा का प्रावधान का विरोध करेगी। समाज के व्यापारियों से आह्वान किया कि 23 जुलाई को इटावा में होने वाले महासम्मेलन में पहुंचे। इस मौके पर अनिल बहुगणा. अरूण संजय, अनिल गुप्ता, भरत संदीप, तरसौलिया. बृजकिशोर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, श्याम बिहारी. प्रदीप महेश्वरी, गौरव गुप्ता. बॉबी गुप्ता आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed