{"_id":"5f85eb2e8ebc3e9b874ed95a","slug":"sandigdh-haalaat-mein-mila-yuvak-ka-shav-hatya-kee-aashanka-orai-news-knp588309013","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
अनुराग सिंह की फाइल फोटो।
- फोटो : ORAI
चुर्खी(उरई)। युवक का शव संदिग्ध हालात में गांव के बाहर मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम नसीरपुर निवासी अनुराग सिंह (23) पुत्र रामदेव सिंह उर्फ पल्लू का शव सोमवार सुबह गांव के बाहर मंदिर के चबूतरे पर मिला। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे गए। शव को देखकर कोहराम मच गया। परिजनों ने चुर्खी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने जांच पड़ताल की। पुलिस को तलाशी में उसकी जेब से सल्फास की डिब्बी मिली। इसमें कुछ गोलियां थीं।
वहीं युवक के शरीर पर चोटों के निशान से परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं थानाध्यक्ष मनोज मिश्रा का कहना है कि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। अभी तक तहरीर नहीं दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। वहीं परिजनों ने बताया कि युवक कुछ दिनों से ट्रक ड्राइविंग सीख रहा था। वह घर का इकलौता बेटा था। उसकी मौत से बहन मोहनी, मां मंजू देवी का रो-रोकर हाल बेहाल था।