फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sand laden truck broke down, Atta-Itora road jammed for four hours

Jalaun News: बालू लदा ट्रक खराब, चार घंटे आटा-इटौरा मार्ग रहा जाम

Sun, 02 Jul 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 02 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sand laden truck broke down, Atta-Itora road jammed for four hours
आटा। आटा-इटौरा मार्ग से सुबह 11 बजे बालू भरकर आ रहे ट्रक का आटा रेलवे फाटक के पास गुल्ला टूट गया। जिससे आटा इटौरा मार्ग से लेकर हाईवे तक करीब दो किलोमीटर तक जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए। जाम में सरकारी बसें एंबुलेंस भी फंसी रही। ट्रक मालिक ने मिस्त्री को बुलाकर खराब को ठीक कराया। तब जाकर चार घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन



शुक्रवार की रात से मौरंग के घाट बंद हो गए हैं। इसके बावजूद भी आटा-इटौरा मार्ग से बालू लदे ओवरलोड ट्रक धड़ल्ले से निकल रहे हैं। लगातार हो रही बारिश से मार्ग के दोनों तरफ मिट्टी डली होने से आए दिन वाहन फंस जाते हैं जिससे रोजाना आटा-इटौरा मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। शनिवार को इटौरा की तरफ से बालू लादकर आ रहे ट्रक का आटा रेलवे फाटक के पास गुल्ला टूट गया। जिससे खराब होकर वहीं पर खड़ा गया। इससे आटा-इटौरा मार्ग से लेकर हाइवे तक दो किलोमीटर तक जाम मे सैकड़ों वाहन फंस गए, जाम में सरकारी, प्राइवेट बसें व एंबुलेंस भी फंसी रही। जाम को बढ़ता देख ट्रक मालिक ने मिस्त्री को बुलाकर खराब ट्रक को ठीक कराया। तब जाकर सुबह 11 बजे से लगा जाम अपराह्न तीन बजे चार घंटे के बाद जाम खुला।
विज्ञापन




एसडीएम केके सिंह ने बताया कि मार्ग में लगे जाम को लेकर खनिज विभाग को जानकारी दे दी गई थी।अगर अभी भी ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं तो जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



आटा-इटौरा मार्ग में दलदल में फंसी लोडर पलटा



आटा। लगातार बारिश होने से आटा-इटौरा मार्ग पूरी तरह दलदल हो चुका जिससे कई वाहन दलदल में फंसकर पलट जाते हैं, शनिवार की सुबह मार्ग के पिपरांया के पास आटा की ओर से इटौरा तरफ जा रही लोडर दलदल में फंसकर पलट गई गनीमत रही कि उसमें सवार लोगों ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed