{"_id":"5ed53c8b8ebc3e903c17f1de","slug":"samples-for-migrant-laborers-neighbors-samples-of-92-people-sent-to-check-orai-news-knp5632310192","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवासी मजदूर के पड़ोसियों के लिए सैंपल, 92 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवासी मजदूर के पड़ोसियों के लिए सैंपल, 92 लोगों के नमूने जांच को भेजे गए
विज्ञापन
उरई, रामपुरा। कस्बे में एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से लौटे प्रवासी मजदूर की रविवार की दोपहर मौत हो गई थी। उसे बुखार और गले में दर्द की शिकायत थी। देर रात एसडीएम माधौगढ़ सालिकराम, चिकित्सा अधीक्षक डॉ अमित कुमार व प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा मौके पर पहुंचे और लोगों से सामाजिक दूरी रखने की बात कही। साथ ही मृतक के घर के आसपास रहने वालों की सैंपलिंग की। इन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है।
नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दो बार दोनों भाइयों को जांच के लिए अस्पताल भेजा गया। पर, रामपुरा अस्पताल के डॉक्टरों के दोनों की जांच नहीं की। न ही सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे। जबकि, थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान भी मजदूर बीमार था। वहीं, दूसरी ओर रविवार की देर रात कोरोना पाजिटिव आए कंप्यूटर शिक्षक से जुड़े 20 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
मोहल्ले में भी बाहरी व्यक्तियों की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। सोमवार को 92 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। एसडीएम सत्येंद्र सिंह ने बताया कि राजेंद्रनगर में सभी प्रकार की व्यवसायिक गतिविधियां प्रभाव से बंद कर दी गई है। सीएमओ डॉ. अल्पना बरतारिया ने बताया कि 31 मई को भेजे गए। 63 सैंपल में 50 की रिपोर्ट आ गई है। 13 रिपोर्ट आना बाकी है। इस समय तीन एक्टिव केस है। अब तक कुल 44 पॉजिटिव केस मिले है।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य समेत तीन स्टाफ के भी लिए सैंपल
पॉजिटिव पाए गए युवक से केस हिस्ट्री की तलाश भी की जा रही है। सूत्र बताते हैं कि युवक जिस स्कूल में कंप्यूटर टीचर है। वहां वह दो दिन पहले गया था। इस पर उस स्कूल के प्रधानाचार्य समेत तीन स्टाफ के सैंपल भी लिए गए हैं। एक अस्पताल में भी वह अपनी बहन की डिलीवरी कराने गया था। उसकी भी ट्रैकिंग की जा रही है।