फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Samples filled from many shops on suspicion of adulteration

Jalaun News: मिलावट के संदेह में कई दुकानों से नमूने भरे

Wed, 12 Jul 2023 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 12 Jul 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
Samples filled from many shops on suspicion of adulteration
उरई। स्वास्थ्य वर्धक दवाओं में भांग और अफीम जैसे मादक पदार्थों के मिलावट की आशंका पर मंगलवार को राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी अधिकारी डा. कमलेश बाबू के नेतृत्व में टीम ने पुलिस बल के साथ शहर के कई मेडिकल स्टोरों में छापेमारी की। टीम ने मिलावट के संदेह में कई आयुर्वेदिक दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लखनऊ भेजे।
विज्ञापन

मंगलवार को राजकीय आयुर्वेद एवं यूनानी चिकित्सा अधिकारी डा.कमलेश बाबू, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बघौरा की डा. सुलेखा ने स्टाफ एवं पुलिस बल के साथ शहर के घंटाघर स्थित राधे मेडिकल स्टोर पर कई आयुर्वेदिक दवाओं के नमूने लिए।
विज्ञापन

इसके अलावा माहिल तालाब एवं बजरिया रोड पर स्थित दवा की कई दुकानों की जांच पड़ताल की। चिकित्साधिकारी ने बताया कि कई परचून की दुकानों में भी जांच की गई। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दवा कम्पनियों व मेडिकल स्टोर संचालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालपी संवाद के अनुसार, डॉ. पूर्णिमा चटर्जी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने नगर के मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की। छापे की भनक लगते ही ज्यादातर मेडिकल स्टोर संचालक ताला डालकर फरार हो गए। टीम ने विशाल मेडिकल स्टोर से दो दवाओं के नमूने लिए। डॉ पूर्णिमा ने बताया कि यह अभियान एक महीने तक चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed