फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   samasyaon ko lekar garaje shikshak, bemiyaadee dharana shuroo

समस्याओं को लेकर गरजे शिक्षक, बेमियादी धरना शुरू

Tue, 06 Oct 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
samasyaon ko lekar garaje shikshak, bemiyaadee dharana shuroo
डीआईओएस कार्यालय में नारेबाजी करते माध्यमिक शिक्षक। - फोटो : ORAI
उरई(जालौन)। पुरानी पेंशन बहाली समेत पांच सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने डीआईओएस कार्यालय में सोमवार से बेमियादी धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा।
विज्ञापन

संगठन के प्रांतीय नेता गिरेंद्र सिंह कुशवाहा ने कहा कि डीआईओएस कार्यालय में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। अधिकारी जानबूझकर अनजान बने हुए हैं। जिलाध्यक्ष डॉ. महेश द्विवेदी ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं का अवशेष बकाया है। इसे जल्द दिलाया जाए। विभाग में सिटीजन चार्टर लागू किया जाए। इससे कि काम एक मियाद में पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि एनपीएस के खाते में कितनी कटौती हो रही, यह नहीं दर्शाया गया है। संचालन जिला मंत्री रामकुमार सिंह पाल ने किया। इस दौरान भगवती शरण, कमाल अहमद, राजकुमार सैनी, ओमप्रकाश, लालसिंह, रामप्रताप, दिनेश, सुमित त्रिपाठी, श्यामजी शुक्ला, विनोद कुमार, अनिल गुप्ता, मनमोहन, रमेश सरोज, रामकृष्ण निरंजन, अरुण त्रिपाठी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed