फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   samasya ko niptayee..

लंबित कार्यों को शीघ्रता से निपटाएं अफसर : सीडीओ

Thu, 09 Jan 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
samasya ko niptayee..
उरई। मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने मुख्यमंत्री की प्राथमिकता वाले 18 बिंदुओं पर समीक्षा की। जिले में 50 लाख के ऊपर के कराए जा रहे कार्यों की प्रगति देखी।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान डीएफओ अंकेश कुमार श्रीवास्तव ने सड़क के मध्य डिवाइडर पर पौधरोपण हेतु संबंधित अधिकारी को पौधे उपलब्ध करा दिए जाए। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को स्थलों का चयन कर लक्ष्य के सापेक्ष पौधरोपण का कार्य अविलंब कराने को कहा। इस पर डीएफओ ने बताया कि सभी प्रकार के पौधे वन विभाग की नर्सरी में तैयार है तथा उन्होंने यह भी बताया कि सभी अधिकारी लक्ष्य के अनुरूप नर्सरी से पौधे प्राप्त कर सकते हैं। 50 लाख से अधिक के निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने सभी निर्माण एजेंसी को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में पिछले माह 100 प्रतिशत के स्थान पर 94.3 प्रतिशत रहा हैं, जो कि असंतोषजनक हैं। आयुष्मान भारत योजना में कार्ड का लक्ष्य 103682 और वितरण 57645 जो 55.59 प्रतिशत होने पर तेजी लाने के निर्देश दिए। राष्ट्रीय खाद्य योजना के अंतर्गत राशन कार्ड, आधार कार्ड से फीडिंग की अद्यतन स्थिति तथा वितरण की जानकारी ली है। ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक मुक्त बनाने के निर्देश दिए। ग्रामीण सड़क निर्माण एवं उसकी मरम्मत के संबंध में भी समीक्षा की। इस पर ग्रामीण अभियंता ने बताया कि जिले में 8 सड़के निर्माणाधीन है, जिसमें 03 पूर्ण हो चुकी है। 05 का कार्य शीघ्र पूर्ण कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के संबंध में बताया गया कि 313 के सापेक्ष 81 जोड़ों का विवाह करा दिया गया है। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि योजना, फसल बीमा योजना तथा खाद बीज की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी की, जो संबंधित अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अल्पना बरतारिया, उप निदेशक कृषि आरके तिारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed