{"_id":"67670ec600418cedc3096b04","slug":"samajwadi-party-workers-protest-demanding-an-apology-from-the-home-minister-orai-news-c-224-1-ori1005-123625-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गृहमंत्री के माफी मांगने की मांग पर सपाइयों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गृहमंत्री के माफी मांगने की मांग पर सपाइयों का प्रदर्शन
Sun, 22 Dec 2024 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Sun, 22 Dec 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
उरई। डॉ. भीमराव आंबेडकर के खिलाफ गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर जिलाध्यक्ष दीपराज गुर्जर के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया। ज्ञापन में सपाइयों ने मांग की कि गृहमंत्री जनता से माफी मांगे या गृहमंत्री के पद व मंत्रिमंडल से उन्हें हटाया जाए।
सपाइयों ने कहा कि डॉ. आंबेडकर पर गृहमंत्री की टिप्पणी से दलित व पिछड़ों के प्रति भाजपा की संविधान विरोधी मानसिकता प्रकट होती है। डॉ.आंबेडकर के विरुद्ध की गई टिप्पणी खेदजनक है। इस दौरान सांसद नारायणदास अहिरवार, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, हरिओम उपाध्याय, शिवराम कुशवाहा, वीरपाल यादव, सुरेंद्र बजरिया,,जमालुद्दीन, अशोक महाबली, महेंद्र कठैरिया, महेश विश्वकर्मा, रुखसार, चंद्रशेखर मौखरी अनुज यादव, लल्ला यादव, साबिर मिर्जा, शफीकुर्रहमान कश्पी, रामेंद्र त्रिपाठी, रमाकांत पटेल आदि रहे।