फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Samadhan Diwas: Officers should listen to the problems of the victims seriously: DM

समाधान दिवस: पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुने अधिकारी: डीएम

Sat, 28 Jun 2025 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 28 Jun 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Samadhan Diwas: Officers should listen to the problems of the victims seriously: DM
कालपी। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय व पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार की अध्यक्षता में थाना परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के दौरान उन्होंने जनसमस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उनकी मौजूदगी में सात शिकायतें आईं। जिनमें दो का निस्तारण कर दिया।
विज्ञापन

कालपी में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता की हर शिकायत को गंभीरता से सुना जाए और उसका निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण किया जाए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि थाना संपूर्ण समाधान दिवस का यह आयोजन प्रशासन और जनता के बीच संवाद का एक सशक्त माध्यम बनता जा रहा है, जिससे जनविश्वास में वृद्धि हो रही है और समस्याओं का समाधान भी प्रभावी ढंग से हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनसमस्याओं की सुनवाई के दौरान कई मामलों में तत्परता दिखाई और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पीड़ितों की शिकायतों का निस्तारण पारदर्शी व निष्पक्ष किया जाए। इस दौरान सात शिकायतें आईं, जिनमें दो का निस्तारण करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed