{"_id":"5e9349158ebc3e76987d87d6","slug":"salesmen-caught-extracting-liquor-from-contracts-orai-news-knp5549378139","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेके से शराब निकालते सेल्समैन को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेके से शराब निकालते सेल्समैन को पकड़ा
विज्ञापन
देशी शराब की दुकान सील
- फोटो : ORAI
ऊमरी। रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी कस्बा स्थित देसी शराब की दुकान से शराब के गत्ता निकालते समय पहुंची पुलिस को देखकर सैल्समेन भाग गया। पुलिस ने मौके से पांच गत्ता देशी शराब बरामद कर ली और इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी। आबकारी अधिकारी ने शराब की दुकान सील कर दी। पुलिस ने बाद में सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया।
ऊमरी कस्बा स्थित देसी शराब ठेका के ऊपरी हिस्से में शनिवार देर रात 12 बजे कुछ लोग शराब के गत्ते निकाल रहे थे। बस स्टैंड पर गश्त कर रहे चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह ने आहट पाकर छापा मारा तो गत्ता निकाल रहे लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस को वहां से पांच गत्ते देसी शराब के मिले। पुलिस ने इसकी सूचना आबकारी विभाग के अधिकारियों को दी।
आबकारी इंस्पेक्टर नासिर खां ने दुकान के सेल्समैन कृष्ण कुमार उर्फ रामू पुत्र लक्ष्मी नारायण निवासी ऊमरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस व आबकारी विभाग के अधिकारियों ने कस्बा स्थित अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को सील कर दिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि बरामद शराब में 180 क्वार्टर सफेद व 135 क्वार्टर लाल शराब मिली है। जिस कमरे से शराब बरामद हुई है वह कमरा सेल्समैन किराए पर लिए है। अनुमान है कि लॉकडाउन होने के कारण दुकान से शराब निकालकर आसपास के क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचता था।