फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sale on the sidewalk in protest jam

फुटपाथ पर सेल के विरोध में जाम

Fri, 25 Dec 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 25 Dec 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sale on the sidewalk in protest jam
फुटपाथ पर लगी सेल में उमड़ने वाली भीड़ से नाराज होकर व्यापारियों ने
विज्ञापन
शुक्रवार को राजमार्ग पर जाम लगा दिया। व्यापारी फुटपाथ से सेल हटवाने की मांग कर रहे थे। जाम की सूचना पाकर पहुंचे शहर कोतवाल ने आश्वासन देकर जाम खुलवाया। बीते कुछ दिनों से माहिल तालाब स्थित गांधी पार्क में एक व्यापारी गरम कपड़ों की सेल लगाए है। यहां पर सस्ते कपड़े उपलब्ध

होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर तबके के लोगों की भीड़ कपड़े खरीदने के लिए उमड़ रही है। सेल की वजह से आसपास के कपड़ा व्यापारियों की दुकानदारी ठप हो गई है। इससे परेशान व्यापारियों ने माहिल तालाब के सामने ही जाम लगा दिया और पार्क से सेल हटवाने की मांग करने लगे। थोड़ी देर में सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम की सूचना

पाकर शहर कोतवाल आलोक सक्सेना मौके पर पहुंचे और उन्होंने पार्क से सेल हटवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों ने जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में यूनिस मार्केट के नीरज निरंजन, लला पटेल समेत दर्जनों व्यापारी शामिल

रहे। गौरतलब है कि शहर में अतिक्रमण इतना ज्यादा बढ़ चुका है कि मुख्य बाजार से लोगों का पैदल निकलना भी दूभर है। शहीद भगत सिंह चौराहे से लेकर इलाहाबाद बैंक तिराहे तक मात्र एक किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटे से ज्यादा समय लग जाता है। हालांकि इस अतिक्रमण को लेकर अभी तक व्यापारियों द्वारा कोई नाराजगी नहीं जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed