{"_id":"64909dc887f3067dd6033c22","slug":"salary-of-konch-eo-stopped-action-recommended-on-kalpi-orai-news-c-12-1-294272-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: कोंच ईओ का वेतन रोका, कालपी पर कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: कोंच ईओ का वेतन रोका, कालपी पर कार्रवाई की संस्तुति
Mon, 19 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Mon, 19 Jun 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
उरई। डीएम चांदनी सिंह ने सोमवार को नगर पालिका व नगर पंचायत की ओर से कराए गए कार्यों की समीक्षा बैठक कलक्ट्रेट सभागार में की। उन्होंने अधिशासी अधिकारियों की ओर से कम वसूली होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। साथ ही चेतावनी दी राजस्व वसूली में तेजी लाएं। नगर पालिका कोंच में वसूली कम होने व विद्युतीकरण पूर्ण न होने के कारण ईओ का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ईओ कालपी की ओर से जानबूझकर राजस्व की क्षति परक उनके खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि संबंधित निकायों द्वारा टेंडर कार्य के लिए किया गया है। उसमें विलंब होता है तो संबंधित अधिकारियों को नोटिस जारी किया जाए। नगर पालिका व नगर पंचायतों के निर्माण कार्य तेजी से कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि एमआरएफ केंद्रों में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक गोशालाओं में निरीक्षण करें। गोशाला में कितने गोवंश और किए जा रहे व्यय का लेखा जोखा रजिस्टर में अंकित रहे।
गोशाला में पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित रहे। उन्होंने निकायों में एक- एक सुंदर पार्क व मॉडल प्रोजेक्ट की तरह तालाब एक माह में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने-अपने क्षेत्रों में अस्पताल, होटल, मीट की दुकानें आदि का सर्वे कर राजस्व की वसूली करें। इस दौरान एडीएम नमामि गंगे विशाल यादव आदि मौजूद रहे।