फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   sair ko nikale baalak aur kishor ko deeseeem ne raunda

सैर को निकले बालक और किशोर को डीसीएम ने रौंदा

Wed, 30 Sep 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
sair ko nikale baalak aur kishor ko deeseeem ne raunda
दीपक के घर के बाहर गमजदा बैठे परिजन। - फोटो : ORAI
जालौन। सुबह की सैर को निकले बालक और किशोर को तेज रफ्तार डीसीएम ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने इलाकाई लोगों की मदद से डीसीएम और उसके चालक को पकड़ लिया। परिजनों को सूचना देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

सालाबाद निवासी दीपक शर्मा (10 ) पुत्र इंद्र कुमार अपने साथी कपिल उर्फ अंजू विश्वकर्मा (13 ) पुत्र कृष्ण कुमार बुधवार सुबह लगभग पांच बजे रोज की तरह सुबह की सैर करने निकले थे। यह लिंक रोड पार कर जालौन-बंगरा मार्ग पर दौड़ लगा रहे थे। इसी बीच सामने से आ रही डीसीएम ने चपेट में ले लिया। मासूमों की चीख सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने डीसीएम को दौड़ाकर पकड़ लिया। चालक की पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने डीसीएम पर पथराव भी किया। इससे उसके शीशे टूट गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। चालक डबरा निवासी प्रदीप कुमार को डीसीएम समेत पकड़कर कोतवाली भेज दिया गया। परिजनों को सूचना देने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों का आरोप है कि चालक नशे में था।
विज्ञापन

वहीं कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने बताया कि चालक का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा। मृतक दीपक शर्मा के चाचा राजकुमार की तहरीर पर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। दीपक प्राथमिक विद्यालय सलाबाद में पांचवीं का छात्र था। कपिल माध्यमिक विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के चेहरे देखना तक नसीब न हुआ
दीपक की मां रीना और कपिल की मां संगीता का रो-रोकर हाल बेहाल था। इनका कहना था कि बच्चे रात को हंसते-खेलते हुए सोए थे। रोज सैर पर घरवालों को बिना जगाए चले जाते थे। क्या पता था कि बुधवार सुबह इनका चेहरा देखना तक नसीब नहीं होगा।
सेना में जाना चाहते थे दोनों दोस्त
परिजनों ने बताया कि स्कूल बंद होने से दोनों कुछ दिनों से सुबह की सैर पर जाने लगे थे। दोनों ही बड़े होकर सेना की नौकरी करना चाहते थे। इससे सुबह के वक्त दौड़ लगाते थे।
भाई-बहनों को भी नहीं हुआ हादसे पर यकीन
दीपक तीन भाई और एक बहन है। कपिल के दो भाई और एक बहन है। दोनों के भाई-बहन सुबह के वक्त सो रहे थे। घर पर सूचना पहुंची तो उन्हें एक पल के लिए विश्वास नहीं हुआ कि भाई हमेशा के लिए जुदा हो गए हैं।

चालक ने बताई मोबाइल जलाने की बात
पुलिस हिरासत में मौजूद डीसीएम चालक प्रदीप का कहना है कि दोनों लड़के बातें करते हुए जा रहे थे। अचानक इनमें से किसी ने अपने मोबाइल की टार्च सीधी कर जला दी। इससे स्टीयरिंग से नियंत्रण छूट गया और हादसा हो गया। पुलिस का कहना है कि चालक अपने बचाव के लिए भी ऐसा कह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed