{"_id":"5ec41e0a8ebc3ee0a3019d78","slug":"sabji-orai-news-knp5610040103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुराने पास निरस्त, 60 विक्रेताओं को लाल कलर के नए पहचानपत्र जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुराने पास निरस्त, 60 विक्रेताओं को लाल कलर के नए पहचानपत्र जारी
विज्ञापन
उरई। नगर पालिका क्षेत्र में सब्जी विक्रेताओं को नगर पालिका की ओर से लाल रंग के पहचानपत्र दिए गए हैं। यह पहचान पत्र उनके कोरोना जांच में निगेटिव पाए जाने के बाद सब्जी बेचने के लिए दिया गया है। ईओ संजय कुमार ने लोगों से अनुरोध किया कि लाल रंग का पहचानपत्र देखकर ही विक्रेताओं से सब्जी खरीदें।
बता दें कि नगर पालिका की ओर से लॉकडाउन में 107 सब्जी विक्रेताओं को पास जारी किए गए थे। बजरिया निवासी सब्जी विक्रेता के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद प्रशासन ने सभी विक्रेताओं के पास निरस्त कर सब्जी मंडी भी बंद कर दी थी। साथ ही सभी विक्रेताओं को कोरोना की जांच कराने के निर्देश दिए थे। ईओ संजय कुमार ने बताया कि 107 विक्रेताओं में से 60 विक्रेताओं की सूची उनके पास आई है। जिसमें उनकी जांच निगेटिव आई है। ऐसे विक्रेताओं को लाल कलर के पहचानपत्र जारी किए गए है।
इसके अलावा बिना पहचानपत्र के कोई सब्जी बेचता हुआ मिलता है तो उसके खिलाफ महामारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि वे पहचानपत्र देखकर ही सब्जी की खरीदारी करें। उन्होंने बताया कि पूरे नगर को सैनिटाइज कराया जा रहा है। हाट स्पाट एरिया को विशेष ध्यान रखा जा रहा है।