फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rs 8.38 crore will be spent on the development of three civic bodies

Jalaun News: तीन निकायों के विकास में खर्च होंगे 8.38 करोड़

Fri, 24 Nov 2023 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 24 Nov 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rs 8.38 crore will be spent on the development of three civic bodies
उरई। तीन निकायों में विकास की रफ्तार तेज होने वाली है। बजट आने के बाद कार्ययोजना भी तैयार हो गई है। 15 वां वित्त की निर्दिष्ट ग्रांट व बुनियादी ग्रांट दोनों किस्ते मिल गई हैं। जिसको डीएम ने भी हरी झंडी दिखा दी है। कालपी, कोंच,जालौन पालिका में आठ करोड़ रुपये करीब खर्च होने है। जिसमें कूड़ा निस्तारण पर ध्यान दिया गया है, साथ ही कर्मचारियों को उपकरण भी दिलाए जाएंगे। नए पार्क स्थापित और पुराने का सुंदरीकरण होगा। कोंच को 32.93 करोड़, कालपी को 2.20, जालौन को 32.93 करोड़ा का बजट मिला है।
विज्ञापन


जालौन पालिका ने तैयार किया खाका



सामान खरीद में पालिका सात लाख से दो ई- हाईड्रोलिक रिक्शा, 4.50 लाख से दस फाइबर मोबाइल पेशाबघर, 21 लाख से एक डंफर, 32 लाख से दो छोटे डंपर, व्हील बैरो,फॉगिंग कैमिकल,ब्लीचिंग पाउडर,एंटी लार्बा निक्विड, रिफलेक्टिव जैकेट,दस्ताने,लिफ्टर,शव वाहन,डेड बॉडी फ्रीजर,बस स्टैंड तिराह,जोशियाना,स्थित शौचालयों की मरम्मत, गोशाला में तीन टीन शैडों पर रैन वाटर हार्वेस्टिंग का कार्य,जोशियाना तालाब में इंटरलॉकिंग लगान के कार्य किया जाएगा। वहीं कई वार्ड में सड़क का निर्माण आवास विकास में गोदाम के पीछे वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, कान्हा गोशाला में लाइट लगाई जाएगी आवास विकास के पार्क का कायाकल्प होगा।
विज्ञापन




कालपी में शौचालयों पर विशेष ध्यान

पालिका कालपी शौचालयों पर ज्यादा ध्यान दे रही है। विकास कार्य पर 2.20 करोड़ रुपये खर्च करेगी। जिसमें पालिका कार्यालय में बनें चार शौचालयों की मरम्मत का कार्य ,राजघाट के पास शौचालय का निर्माण,चौसारी गुंबद के पास चार सीटर महिला व पुरुष के लिए पेशाब, स्ट्रीट लाइटें,छिड़काव के लिए कैमिकल सहित पार्कों का विस्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोंच में लगेगा बायोगैस प्लांट



कोंच पालिका को 3.29 करोड़ रुपये का बजट मिला है। जिससे कान्हा गोशाला में बायोगैस प्लांट का निर्माण, एमआरएफ सेंटर नदीगांव रोड पर वर्मी,कंपोसट प्लांट का निर्माण,कूड़ा के लिए संचालन केंद्र का निर्माण, घरों से कूड़ा उठाने के लिए चार कूड़ा गाड़ी खरीद की जाएगी। एक जेसीबी की खरीद, सभी वार्ड में पाइप लाइन का विस्तार कार्य, आधा दर्जन वार्ड में कई जगह पर सड़क का निर्माण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed