फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Routes of four trains of Jhansi-Kanpur railway diverted.

Jalaun News: झांसी-कानपुर रेलमार्ग की चार ट्रेनों के रूट डायवर्ट

Sat, 14 Oct 2023 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 12:30 AM IST
विज्ञापन
Routes of four trains of Jhansi-Kanpur railway diverted.
उरई। भोपाल मंडल में ट्रैक पर चल रहे कार्य के चलते झांसी-कानपुर रेलमार्ग पर चलने वाली चार ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इसमें दो डेली और दो साप्ताहिक ट्रेनें हैं। इससे यात्रियों की मुसीबत बढ़ेगी। सबसे ज्यादा परेशानी नवरात्र और दशहरा पर आने जाने वाले यात्रियों को होगी।
विज्ञापन

भोपाल मंडल में तीसरी लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं। इसमें झांसी कानपुर रेलमार्ग की चार ट्रेनें शामिल है। इसमें मुंबई से गोरखपुर जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस को 23 से 27 अक्तूबर और गोरखपुर से सिकंदराबाद जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस को 18 से 26 अक्तूबर तक ट्रेनों का अप और डाउन में रूट डायवर्ट किया गया है। इसी तरह साप्ताहिक ट्रेन पुणे से लखनऊ जाने वाली पुणे एक्सप्रेस का 17 से 26 अक्तूबर तक डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन

बलसाड़ से कानपुर जाने वाली 25 व 27 अक्तूबर को रूट डायवर्ट किया गया है। यह ट्रेन इटारसी जबलपुर, ओहन, भीमसेन होते हुए कानपुर, लखनऊ, गोरखपुर की ओर जाएगी। वापसी में भी इसी रूट से यह ट्रेन संचालित होगी। झांसी मंडल के जनसंपर्क निरीक्षक प्रदीप सुडेले ने बताया कि भोपाल मंडल में तीसरी लाइन का काम चल रहा है। इसके चलते इन ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। काम पूरा होने पर सभी ट्रेनें अपने निर्धारित रूट से संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला आजाद नगर निवासी बजरिया निवासी जाहिद खान ने बताया कि उनका 26 अक्तूबर को बलसाड़ एक्सप्रेस में एसी थर्ड में परिवार सहित रिजर्वेशन है। यह ट्रेन उरई के बजाय कानपुर आएगी। ऐसे में अब कानपुर उतरना पड़ेगा। इससे अतिरिक्त खर्च वहन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed