फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Route march by Police and Paramilitary Forces

पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने किया रूट मार्च

Thu, 02 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन Updated Thu, 02 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
Route march by Police and Paramilitary Forces
शहर में रूट मार्च के दौरान डीएम व अन्य अधिकारी। - फोटो : amarujala

जिले में शांतिपूर्ण चुनाव संपंन कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। गुरुवार को जिले में पुलिस व पैरा मिलेट्री फोर्स ने रूट मार्च निकाला।

विज्ञापन


गुरुवार को डीएम संदीप कौर, एसपी डा.राकेश सिंह, एएसपी सुभाषचंद्र शाक्य, सीओ अरुण कुमार सिंह, कोतवाल संजय गुप्ता की अगुवाई में शहर के रामनगर से रूट मार्च निकाला गया जो राजमार्ग कोतवाली होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंचा। इसके बाद बंबी रोड से राजेंद्रनगर व स्टेशन रोड, मौनी बाबा मंदिर से तुलसीनगर मोहल्ले में पहुंचा।
विज्ञापन


इस दौरान पुलिस अधीक्षक डा.राकेश सिंह ने लोगों से अपील की कि वह बिना भय के मतदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लें अगर कोई अराजकतत्व रोकता है तो वह पुलिस को बताए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि चुनाव तक पूरे जिले में स्थानीय पुलिस फ्लैग मार्च करेगी। वहीं कु ठौंद थानाध्यक्ष ने भी कस्बे में रूट मार्च कर मतदाताआें को सुरक्षा का अहसास कराया कोंच संवाददाता के अनुसार सीओ नवीन कुमार नायक के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नगर के विभिन्न इलाकों में पैरामिलिट्री जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। एसएसआई अजयकुमार सिंह के नेतृत्व में सागर चौकी इंचार्ज रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, खेड़ा चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मेन रोड के अलावा गलियों और कूचों में भी घूमे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed