फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Route diversion of Chhapra and Antyodaya Express extended till 29 September

Jalaun News: छपरा और अंत्योदय एक्सप्रेस का रूट डायवर्जन 29 सितंबर तक बढ़ा

Sun, 03 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 03 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Route diversion of Chhapra and Antyodaya Express extended till 29 September
उरई। झांसी कानपुर रेलमार्ग से गुजरने वाली दो ट्रेनों को 35 दिन की जगह अब 40 दिन तक उरई नहीं आएगी। इसका असर इस मार्ग से आवागमन करने वाले हजारों यात्रियों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर वाशबेल एप्रोन का निर्माण कराया जा रहा है। इसके चलते कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट किए गया है। इससे झांसी कानपुर मार्ग से गुजरने वाली दो ट्रेनों के मार्ग परिवर्तन किए गए हैं। रोजाना ग्वालियर से बरौनी जाने वाली 11123 और बरौनी से ग्वालियर जाने वाली ट्रेन नंबर 11124 और छपरा से लोकमान्यतिलक मुंबई जाने वाली साप्ताहिक अंत्योदय एक्सप्रेस नंबर 15101/02 का मार्ग परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

छपरा मेल जहां ग्वालियर से भिंड इटावा होते हुए कानपुर जाएगी। वहीं छपरा से मुंबई जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस बीना, ललितपुर, खजुराहो होते हुए मानिकपुर, प्रयागराज होकर छपरा के लिए जाएगी। यह ट्रेनों को पहले 21 अगस्त से 24 सितंबर तक इस रूट से नहीं गुजारने का निर्णय लिया गया था। अब रेलवे प्रशासन ने इसे बढ़कर 29 सितंबर यानी 40 दिनों तक डायवर्ट कर दिया गया है। इससे यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि झांसी में वाशवेल एप्रोन का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इससे ट्रेनों की साफ सफाई और मरम्मत का कर प्लेटफार्म चार पर हो सकेगा। इससे यात्रियों को भविष्य में अधिक सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed