फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roadways bus collision overturns tractor, two injured

रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, दो घायल

Mon, 28 Dec 2020 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collision overturns tractor, two injured
हाईवे पर पलट ट्रैक्टर - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। शहर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर पलट गया और बस खेत में जा घुसी। हादसे में ट्रैक्टर सवार दो लोग घायल हो गए, जबकि बस चालक को मामूली चोटें आईं हैं। बस सवारियों से भरी थी लेकिन किसी को कोई चोट नहीं आई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

पुलिस ने बताया कि रविवार की रात करीब 11 बजे के आसपास कुठौंदा निवासी उदयपाल मटर बेंचकर वापस अपने गांव जा रहा था, तभी उरई हाईवे पर एक ढाबे के पास झांसी की ओर जा रही रोडवेज बस ने ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर को साइड से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर वहीं हाईवे पर पलट गया और उसमें सवार उदय व उसका साथी कौशल दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। जबकि बस का चालक गाड़ी लेकर बगल के खेत में जा घुसा। हादसे के कारण बस में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। बस के चालक रसूल खां के पैर में मामूली चोट आई है। पुलिस का कहना है कि बस के सभी यात्री सुरक्षित है। घायल ट्रैक्टर सवार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed