फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roadways bus collided in railway boom, goods train remained for 40 minutes

रोडवेज बस ने रेलवे बूम में मारी टक्कर, 40 मिनट खड़ी रही मालगाड़ी

Mon, 28 Dec 2020 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Dec 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus collided in railway boom, goods train remained for 40 minutes
रिनिया रेलवे क्रॉसिंग पर खड़ी रोडवेज बस - फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के रिनियां रेलवे क्रासिंग नंबर 179 पर रविवार की रात दिल्ली से राठ जाने वाली रोडवेज बस के चालक ने रेलवे बूम में टक्कर मार दी। जिससे कानपुर की ओर से आने वाली एक मालगाड़ी होम सिग्नल पर करीब 40 मिनट तक खड़ी रही। सिग्नल विभाग की टीम ने क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया, तब कहीं जाकर यातायात सुचारु हुआ। आरपीएफ ने दुर्घटनाकारी बस के चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को कब्जे में ले लिया।
रविवार की रात 2.40 बजे रिनियां रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन गेट को बंद कर रहा था, तभी उरई की तरफ से दिल्ली से राठ जाने वाली रोडवेज बस के चालक ने तेजी से बस निकालने के चक्कर में बूम में टक्कर मार दी। जिससे बूम और लॉक क्षतिग्रस्त हो गए। इसी बीच कानपुर से झांसी जा रही मालगाड़ी सिग्नल न मिलने के कारण होम सिग्नल पर 2.44 बजे खड़ी हो गई। गेटमैन ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस कुमार अंशुल को दी। डिप्टी एसएस ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को देकर आरपीएफ एवं सिग्नल विभाग को अवगत कराया। सिग्नल विभाग के जेई एमपी वर्मा के नेतृत्व में टीम ने मौके पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त बूम को ठीक किया। इसके बाद मैनुअल सिग्नल देकर 3.25 बजे मालगाड़ी को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इसी बीच बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस नंबर 09168 को भी सतर्कता आदेश देकर रवाना किया गया। आरपीएफ दरोगा डीपी सिंह ने रोडवेज बस और उसके चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

रोडवेज बस में बैठी आठ सवारियों को दूसरी बस से भेजा गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर एमके गुप्ता ने बताया कि राठ डिपो की रोडवेज बस और उसके चालक छत्रपाल के खिलाफ रेलवे एक्ट में मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed