फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Roads submerged, drains choked in 10 minutes of rain

Jalaun News: 10 मिनट की बारिश में सड़कें डूबीं, नाले चोक

Thu, 17 Jul 2025 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Roads submerged, drains choked in 10 minutes of rain
उरई। दस मिनट की तेज बारिश से बुधवार को मुख्य बाजार की सड़कों में पानी भर गया। नालियां चोक हो गईं और लगभग 50 दुकानों में पानी भर गया। हालात बाढ़ जैसे बन गए। मात्र 10 मिनट में करीब आठ मिमी बारिश हुई।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर करीब 3:20 बजे बारिश शुरू हुई, जो लगभग दस मिनट तक जारी रही। इस दौरान शहर के कई मोहल्लों की गलियां जलभराव के कारण उफान पर आ गईं। सबसे ज्यादा खराब हालात मुख्य बाजार क्षेत्र में देखने को मिले। पीलीकोठी और घंटाघर के पास नालियों का पानी सड़क पर बहने लगा। करीब दो फीट ऊंचे पानी के बहाव के कारण पैदल चलना लगभग आधे घंटे तक पूरी तरह से बंद हो गया। मोटरसाइकिलों के आधे पहिये तक पानी में डूब गए। कुछ दुकानों में तो तीन फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

बारिश इतनी तेज थी कि दुकानदार अपना सामान तक नहीं समेट सके। बारिश बंद होने के बाद दुकानों में गंदा नाली का पानी घुस गया। कई दुकानों का सामान तैरता हुआ नजर आया। बच्चाराम के सामने लाइन से करीब 20 दुकानों में पानी घुस गया। पनीर, दूध, किताबों, कपड़े, लोहे, परचून, बताशों की दुकानों में पानी भर गया। दुकानदारों ने खुद बाल्टी और मग से पानी बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर के अंदर भी नाले का पानी घुस गया। स्थानीय दुकानदारों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर बारिश में यही हालात होते हैं। अब तक लाखों रुपये का नुकसान हो चुका है। सिर्फ सामान खराब नहीं हो रहा, बल्कि ग्राहक भी दुकानों में आने से कतराने लगे हैं। करीब 50 दुकानों में यह समस्या लगातार बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया है। मुख्य बाजार के पीछे की गलियों में भी पानी सड़कों पर बहता रहा। गलियों में दो से तीन फुट तक पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। पीछे से पहुंचे पालिका के कर्मचारी भी हालात देखकर सिर्फ औपचारिकता निभाते नजर आए।

देर शाम भी हुई तेज बारिश
दोपहर के बाद देर शाम फिर तेज बारिश हुई। इससे नालियां ही नहीं, नाले भी उफान पर आ गए। इंदिरा नगर, तुफैलपुरवा, मंसूराबाद, उमरारखेरा, शांति नगर, नया पटेल नगर, इंदिरा स्टेडियम के सामने तक पानी सड़कों पर बहता रहा। उमरारखेरा में भी गंभीर समस्या बनी हुई है। सभासद जितेंद्र,डब्बू, हरी सिंह, नवाब सिंह, राम सिंह, मेवालाल, लल्लू राम, प्रमोद कुमार, राज कुमार, विक्की ने बताया कि आठ से दस गलियों में जलभराव कई घंटों के लिए हो जाता है।


स्थानीय दुकानदारों की बातें:
फोटो 9- श्याम
श्याम ने बताया कि दुकान के बाहर ही पुलिया चोक है। पूरे बाजार का पानी हमारी दुकान तक भर आता है। कई सामान बह जाते हैं, कई खराब हो जाते हैं। दुकानदारी पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। तीन फीट तक पानी भर जाता है, लेकिन पालिका अब तक कोई सुनवाई नहीं कर रही है।


फोटो 10- असद
असद ने कहा कि लाइन से सभी दुकानों में पानी भर रहा है। हर बारिश में यही हालात रहते हैं। इसके बावजूद कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सभी व्यापारी परेशान हैं। अगर स्थायी नाला नहीं बन सकता तो कोई अस्थायी समाधान ही कर दिया जाए।


फोटो 11- गौरव
गौरव ने बताया कि मेरी किताबों की दुकान है। हल्की बारिश भी होती है तो दुकान में पानी भर जाता है। नीचे रखी कॉपियां हर बारिश में खराब हो चुकी हैं। ऐसी मजबूरी में हम किसके सामने जाकर रोएं। कोई सुनवाई नहीं है।


फोटो 12- बलवीर
बलवीर बोले कि सिर्फ दुकानों में ही नहीं, सड़क पर भी इतना पानी भर जाता है कि वाहन निकलना मुश्किल हो जाता है। मंदिर तक में नाले का गंदा पानी घुस गया। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे। यह रोज की समस्या बन गई है।


वर्जन:
बारिश तेज थी और पानी के निकास की पर्याप्त व्यवस्था न होने से दुकानों में पानी घुस गया। हमारी मोबाइल टीम मौके पर पहुंचकर सफाई कर रही है। नालियां और पुलिया छोटी हैं, इसी वजह से समस्या आ रही है।
संदीप कुमार, सफाई निरीक्षक, नगर पालिका


मुख्य बाजार में नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। जैसे ही स्वीकृति मिलती है, निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
राम अचल कुरील, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed