फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road washed away by strong water current; e-rickshaw overturns into a pothole.

Jalaun News: पानी के तेज बहाव में कटी सड़क, गड्ढे में पलटा ई-रिक्शा

Sat, 05 Sep 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Road washed away by strong water current; e-rickshaw overturns into a pothole.
फोटो - 05 पानी में पलटा पड़ा ई - रिक्शा। संवाद - फोटो : आर्य नगर ​स्थित मृतक गौरव वर्मा के आवास से दूर खड़े शुभचिंतक। संवाद
आटा। आटा-अकोढ़ी मार्ग पर स्थित पक्के तालाब का पानी ओवरफ्लो होकर सड़क के ऊपर से तेज बहाव के साथ निकल रहा है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे चमारी से संदी की ओर जा रहा ई-रिक्शा पानी के बहाव में असंतुलित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। चालक ने समय रहते रिक्शे से कूदकर अपनी जान बचा ली।
विज्ञापन

आटा थाना क्षेत्र के चमारी निवासी ई-रिक्शा चालक शिवा (24) के हादसे में बाल-बाल बचने के बाद आसपास से गुजर रहे राहगीर मौके पर पहुंचे और ई-रिक्शे को सीधा कराया। गनीमत रही कि वाहन पानी से भरे गहरे गड्ढे में नहीं गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, आटा-अकोढ़ी मार्ग पर करीब 600 मीटर हिस्से का निर्माण तीन माह पहले लगभग आठ लाख रुपये की लागत से कराया गया था। लगातार बारिश के बाद तालाब का पानी सड़क के ऊपर से बहने लगा। इससे कई स्थानों पर सड़क कट गई और गहरे गड्ढे हो गए हैं। तेज बहाव के कारण वाहन चालकों को गड्ढे दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश कम होते ही सड़क पर हुए गड्ढों को भरवाकर मरम्मत का काम कराया जाएगा।

अतुल पाल, जेई, पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed