{"_id":"62c0902094579c137a0d2442","slug":"road-train-kanpur-jhansi-mirjapur-national-higway-station-orai-news-knp705521099","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटरलॉकिंग से मुसाफिरों की बढ़ी मशक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंटरलॉकिंग से मुसाफिरों की बढ़ी मशक्कत
विज्ञापन
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के अधूरे पड़े नान इंटरलॉकिंग के काम को तेजी से पूरा करने के लिए रेल प्रशासन ने 19 ट्रेनों को निरस्त किया है। 21 ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं। इसका सीधा असर ट्रेनों से रोजाना यात्रा करने वाले और आरक्षण कराकर जाने वाले यात्रियों पर पड़ रहा है। आरक्षण काउंटर पर जितने लोग आरक्षण करा रहे हैं, उतने निरस्त भी करा रहे हैं।
रेल अधिकारियों के मुताबिक, पामा, रसूलपुर, गोमामऊ और भीमसेन स्टेशन के बीच नान इंटरलॉकिंग के काम के लिए इजाजत मिल गई है। इस 16 किलोमीटर के ट्रैक पर तेजी से काम पूरा किया जा रहा है। स्थानीय अधिकारी काम तेजी से निपटाने में लगे हैं। उधर ट्रेनों के निरस्त और डायवर्ट होने के कारण यात्री परेशान हैं। सबसे ज्यादा परेशानी मुस्लिम वर्ग को हो रही है। वह 10 जुलाई को होने वाली बकरीद के त्योहार के लिए घर लौट रहे हैं। बकरीद के बाद उन्हें वापस भी लौटना है। ट्रेनें 14 जुलाई अलग-अलग तारीखों में निरस्त कर दी गई हैं। शहर के बजरिया निवासी अबुतलीम ने बताया कि उन्हें 13 तारीख को पनवेल एक्सप्रेस से यात्रा करनी थी। यह ट्रेन 13 जुलाई को उरई नहीं आएगी। लिहाजा उन्होंने बोर्डिंग बदलवाई है। अब वह झांसी से यात्रा करेंगे। यात्री सुनील सिंधी का कहना है कि वह कानपुर व पुखरायां के लिए दैनिक यात्रा करते हैं। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण उन्हें सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं सीबीपीएस सीपी सोनकर का कहना है कि ट्रेनें निरस्त और डायवर्ट होने के कारण यात्री टिकट निरस्त करा रहे हैं।
------------------
ये ट्रेनें हुई हैं डायवर्ट
ग्वालियर बरौनी छपरा मेल, उद्योगकर्मी, उद्योगनगरी, लखनऊ चेन्नई, मुंबई गोरखपुर एक्सप्रेस, मुंबई सीतापुर एक्सप्रेस, कोच्चिवैली गोरखपुर एक्सप्रेस, मुंबई सुल्तानपुर एक्सप्रेस समेत 21 ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया है। यह ग्वालियर-भिंड और आगरा-टूंडला मार्ग से होते हुए गंतव्य की ओर जाएंगी।
विज्ञापन
---------------
यह ट्रेनें हुई निरस्त
गोरखपुर मुंबई, पुणे लखनऊ, इंटरसिटी, मुंबई लखनऊ एसी स्पेशल, अंत्योदय एक्सप्रेस, हैदराबाद गोरखपुर एक्सप्रेस, इंदौर कामाख्या एक्सप्रेस, मुंबई मऊ एक्सप्रेस समेत 18 टे्रनें अगल अगल तारीखों में निरस्त की गई है। इसके अलावा झांसी-कानपुर मेमू 13 और 14 जुलाई में पूरी तरह निरस्त रहेगी।