फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,teacher,exam,student,high alert

परिणाम से चहके मेधावी, स्कूलों में दिखा उत्साह

Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
road,teacher,exam,student,high alert
आस्था व श्रद्धा अपनी मां के साथ प्यार करती - फोटो : ORAI
उरई। यह पहला मौका था जब मेधावियों ने बिना परीक्षा सफलता हासिल की। इस कारण उन्हें थोड़ा मलाल तो था पर उत्साह में कमी नहीं दिखाई दी। स्कूल-कालेज से लेकर घरों तक में मेधावी छात्र-छात्राओं ने मस्ती की। अभिभावकों ने अपने बच्चों को गले से लगाकर उनका माथा चूमा तो शिक्षकों ने भी बरसते पानी में स्कूल पहुंचें मेधावियों को माला पहनाकर सम्मानित किया और ंमिठाई भी खिलाई।
विज्ञापन

शांति नगर स्थित सरस्वती स्कूल में बारिश के कारण अधिक संख्या में मेधावी तो नहीं पहुंचे। पर परीक्षा परिणाम देख शिक्षकों व प्रबंधकों की खुशी का ठिकाना नहीं था। यहां इंटर की छात्रा तनु ने 91 प्रतिशत अंक पाकर टॉप किया। दूसरे स्थान पर 90.8 प्रतिशत अंक पाकर उमाशंकर पटेल व यशनाम रहे। तीसरे स्थान पर हरिमोहन निषाद 90.6 प्रतिशत अंक हासिल किए। इसी तरह हाईस्कूल में कार्तिकेय व तनुष 93.13 प्रतिश अंकों के साथ अव्वल रहे और दूसरे स्थान पर निखिल व राहुल 91.6 व तीसरे स्थान पर विशाल 91.5 अंकों के साथ रहे। इस मौके पर मनोज गुप्ता, राजेश गुप्ता, शोभित, शिव कुमार आदि स्टाफ ने मेधावियों को सम्मानित किया। इसी तरह विनायक अकादमी इंटर कालेज राठ रोड में छात्र छात्राओं ने जमकर धमाल किया। बारिश की परवाह किए बगैर स्कूल पहुंचे मेधावियों ने शिक्षकों का आभार जताया। यहां इंटर में आर्यन 88, मो. लबीब ने 87 और दीपक ने 86 प्रतिशत सर्वाधिक अंक हासिल किए। इसी तरह हाईस्कूल में दीपा ने 91 प्रतिशत अभिषेक ने 90 प्रतिशत और शबाना 89.8 प्रतिसत अंक प्राप्त किए। प्रबंधक दीपक और शैलेंद्र गुप्ता का कहना है कि उन्हें अपने छात्र छात्राओं पर पूरा भरोसा था कि वे अव्वल आकर स्कूल का नाम रोशन करेंगे। इसके उपरांत सभी मेधावियों को माला पहनाकर प्रबंधन की ओर से उन्हें सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्टाफ की ओर से प्रवेंद्र यादव, शिवानंद आदि मौजूद रहे। कोंच बस् स्टैंड के पास स्थित एसआर इंटर कालेज में भी मेधावियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिक्षकों ने भी उनकी सफलता पर मिठाई बांटी। प्रबंधक अशोक राठौर ने बताया कि स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। यहां हाईस्कूल में हर्षिता व सत्यम प्रजापति ने 91.5 प्रतिशत अंक, स्नेहा ने 90.8 व आर्यावृत ने 91.3, पल्लवी ने 90 और जीतेश ने 89 फीसदी अंक प्राप्त किए। जबकि इंटर में प्रतीक्षा 88.2, अमित 89, अंजली ने 87 प्रतिशत अंक पाए। यहां मेधावियों को सम्मानित करने वालों में रमाकांत दिवेदी, मंजू गुप्ता, आरके यादव, सौरभ गुप्ता, विकास त्रिपाठी, रामजी सोनी, टीडी शाक्यवार, सुरें्द्र भारती आदि रहे। सिरसाकलार प्रतिनिधि के मुताबिक जनता इंटर कॉलेज सिरसा कलार इंटरमीडिएट और हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इंटर में सालिहा हबीबा व रांची गुप्ता ने 85.6 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया। हाई स्कूल में हर्ष आनंद, शिफा परवीन व दीपांशु राठौर ने 90: अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय प्रधानाचार्य मुवीन शेख, अध्यापक जितेंद्र सिंह, अंकुर कुमार, जमील खानए आदि ने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की। आटा के बीएमटी इंटर कालेज की छात्रा इंटर की छात्रा राशि ने 406 अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed