{"_id":"61cca3a47906e77c6b7a96c9","slug":"road-palika-eo-gate-block-orai-news-knp6724534172","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारकंडेयश्वर तिराहे से मंडी गेट तक सड़क चौड़ी करके बनेगा डिवाइडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारकंडेयश्वर तिराहे से मंडी गेट तक सड़क चौड़ी करके बनेगा डिवाइडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। नगर के सुंदरीकरण को आने वाले दिनों में नये आयाम मिलेंगे। नगर पालिका ने मारकंडेयश्वर तिराहे से मंडी गेट तक सड़क चौड़ी करके डिवाइडर बनाने का प्रस्ताव पारित किया है। इसके लिए बोर्ड बैठक में कुल तीन करोड़ रुपये की लागत से होने वाले कामों के प्रस्ताव पारित किए गए हैं।
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा की अध्यक्षता व प्रभारी ईओ/एसडीएम रामकुमार की मौजूदगी में आयोजित हुई। तीन करोड़ रुपये की लागत से नगर के सभी 25 वार्डों में नाली, पुलिया आदि का निर्माण कराया जाएगा। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा ने बताया कि 38 लाख रुपये की लागत से मारकंडेयश्वर तिराहे से लेकर मंडी गेट तक सड़कका चौड़ीकरण होगा। साथ ही सड़कके बीच में डिवाइडर भी बनाया जाएगा। प्रकाश व्यवस्था के लिए पोल पर लाइट्स लगाई जाएंगी। वहीं नगर के एकमात्र सरोजनी नायडू पार्क के गेट का भव्य निर्माण कार्य सहित नगर के चारों ओर प्रवेश द्वारों पर भी 50 लाख से अधिक लागत से कराया जाएगा। 28 लाख रुपये की लागत से मारकंडेयश्वर तिराहे का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। 20 लाख की लागत से नया पटेल नगर ब्लाक कार्यालय के पीछे जल निकासी हेतु नाला का निर्माण कार्य कराया जाएगा। नगर के प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए जाएंगे। सभी वार्डों में सभासदगणों द्वारा लाए गए प्रस्तावों पर भी काम कराया जाएगा। बोर्ड बैठक में सफाई निरीक्षक हरिशंकर निरंजन, अवर अभियंता रामवीर, लिपिक विजय अवस्थी, , सभासद सुनील शर्मा, प्रदीप गुप्ता, रविकांत कुशवाहा आदि मौजूद रहे।