फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,hospital,home,doctor,hot

तापमान गिरा, लेकिन नहीं मिली तपिश से राहत

Mon, 16 May 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
road,hospital,home,doctor,hot
उरई। भीषण गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। रविवार को पारा जहां 49 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, सोमवार को मौसम में कुछ देर के लिए बदली छाई रही। इससे तापमान तो पांच डिग्री सेल्सियस कम हुआ पर लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। हालत यह रही कि लोग घरों से निकलने में परहेज करते नजर आए। जरूरी काम होने पर ही घरों से निकले।
विज्ञापन

इस बार अप्रैल से शुरू हुई भीषण गर्मी से लोगों को अब तक राहत नहीं मिली है। पारा 44 से 49 डिग्री के बीच चल रहा है। ऐसी हालत में लोगों की दिनचर्या भी अस्तव्यस्त हो गई है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से निकल रहे है। दोपहर के वक्त तो सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है। भीषण गर्मी के कारण लोगों के पंखा, कूलर भी ठीक से काम नहीं कर रहे है। भीषण गर्मी के चलते लोग उल्टी, दस्त और लू की चपेट में आ रहे है। सोमवार को भी 14 से अधिक लोग उल्टीदस्त की शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। चिकित्सक लोगों को सावधानी बरतने के साथ दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक घरों में ही रहने की सलाह दे रहे हैं। उनका कहना है कि जरूरी होने पर ही घरों से निकले और सूती और फुल अस्तीन के कपड़े पहने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed