फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Road from Sikri to Jalaun will be constructed at a cost of Rs. 60 lakh

Jalaun News: साठ लाख की लागत से बनेगी सिकरी से जालौन तक सड़क

Fri, 23 May 2025 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 23 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Road from Sikri to Jalaun will be constructed at a cost of Rs. 60 lakh
कोंच। ग्राम सिकरी से कोंच-जालौन मेन रोड को जोड़ने वाला रास्ता जल्द ही डामरीकृत पक्की सड़क में तब्दील होने वाला है। जिसका सीधा लाभ सिकरी गांव के बाशिंदों को मिलेगा।
विज्ञापन

60 लाख की लागत से बनने वाली इस नौ सौ मीटर सड़क को जिला पंचायत सदस्य मीनाक्षी आनंद पटेल ने जिला पंचायत से स्वीकृत कराया है। गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने मंत्रोच्चार के बीच इस सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन किया और जेसीबी मशीन पर फीता काटा। कोंच ब्लॉक कार्यालय के पीछे दो किमी दूर स्थित गांव सिकरी का दूसरा कच्चा रास्ता उत्तर की ओर कोंच-जालौन मेन रोड से जुड़ा है।
विज्ञापन

इस 900 मीटर को तीन मीटर चौड़ी डामरीकृत सड़क बनाने के लिए गुरुवार को जिला पंचायत अध्यक्ष ने भूमिपूजन करते हुए कहा, इस सड़क के बन जाने से सिकरी गांव के लोगों को लाभ मिलेगा। आनंद पटेल ने आभार जताया। इस दौरान प्रलुव्य निरंजन, ठेकेदार हिफजुर्रहमान महाते मुन्ना, अखिलेश, सुदेश, छोटे राजा यादव, शांतनु यादव, राहुल कुशवाहा, यश कुमार, शैलेंद्र, हरीराम, राम खिलौने आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed