फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,doctor,collage,orai,essay

थायराइड से बचाव के लिए खाने में हरी धनिया का प्रयोग करें

Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
road,doctor,collage,orai,essay
डीवी कालेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद प्राध्यापक। - फोटो : ORAI
उरई। डीवी कालेज में मनोविज्ञान विभाग की ओर से विश्व थायराइड दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य वक्ता डॉ. रिचा दुबे ने थायराइड के बारे में वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक रूप से महत्वपूर्ण जानकारी दी। साथ ही थायराइड से बचने के उपाय के रूप में भोजन के दौरान खाने में हरी धनिया की पत्ती का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 30 वर्ष की उम्र के बाद थायराइड की जांच सभी को एक बार अवश्य करानी चाहिए। बाल झड़ना या शरीर में थकावट रहना, वजन का बढ़ना या घटना थायराइड रोग की पहचान है। इस दौरान विद्यार्थियों ने डॉ. रिचा दुबे से अपनी आशंकाओं का समाधान भी प्राप्त किया। कार्यक्रम के अगले चरण में डीवी कालेज में चल रहे सड़क सुरक्षा जागरुकता अभियान के क्रम में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं एवं रोवर्स रेंजर्स के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस दौरान मनोविज्ञान विभाग प्रभारी डॉ. माधुरी रावत, डॉ. गिरीश श्रीवास्तव, भूगोल विभाग के डॉ. गौरव यादव, राजनीति विभाग के डॉ. नमोनारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---------------
सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी
उरई। परिवहन विभाग परिवहन कार्यालय में लगे एलईडी डिस्प्ले के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत सेव लाइफ फाउंडेशन के सहयोग से फस्र्ट रिस्पांडर एवं सेफ ड्राइविंग बिहैवियरल की ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। एआरटीओ प्रशासन सौरभ कुमार ने हेलमेट सीटल बेल्ट का प्रयोग करने, नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील की। संचालन एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कुमार सिंह ने किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed