फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road,ADM,DM,CM,covid 19

हमीरपुर जोल्हूपुर ब्रिज निर्माण में धीमी प्रगति पर लगाई फटाकर

Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
road,ADM,DM,CM,covid 19
उरई। मुख्यमंत्री प्राथमिकता 37 प्रपत्रों पर योजनाओं की प्रगति की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में संपन्न हुई।
विज्ञापन

बैठक में सर्वप्रथम जिलाधिकारी द्वारा विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान विद्युत बकाए की जानकारी की गई। जिस पर अधिशाषी अभियंता विद्युत द्वारा बताया गया कि विभिन्न विभागों में बकाए के भुगतान लंबित है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विभागों का विद्युत देय बकाया है वह अपने विभाग से बजट की मांग कर अविलंब बकाया धनराशि जमा कराए। उन्होंने नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़कों के निर्माण की जानकारी दी गई तथा अवशेष निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। हमीरपुर कालपी पर ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में धीमी प्रगति पर कार्रवाई संस्था के अधिकारियों की फटकार लगाई। ब्रिज का कार्य अतिशीघ्र पूर्ण कराए जाने के निर्देश दिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, गोशालाओं की स्थिति आदि की समीक्षा की। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सीएससी एवं पीएससी के निरीक्षण की आख्या मांगी। जिस पर स्वास्थ्य अधिकारी जानकारी नहीं दे सके, जिस पर उन्होंने फटकार लगाते हुए बैठक में पूरी तैयारी से आने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान भारत कार्ड बनाए जाने की प्रगति, पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रधानमंत्री शहरी आवास, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राशन वितरण, समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ डा. अभय कुमार श्रीवास्तव, सीएमओ डा. ऊषा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed