फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road accident

डीसीएम ने बाइक मे मारी टक्कर, दो घायल

Thu, 02 Jan 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
road accident
उरई। पारिवारिक रंजिश के चलते भतीजे ने डीसीएम से चाचा की बाइक में टक्कर मार दी थी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायलों को पीएचसी कुठौंद में भर्ती कराया। घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं इस बाबत थाना प्रभारी कुठौंद का कहना है तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुठौंद थाना क्षेत्र के ग्राम आल निवासी रविकरण (62) पुत्र माता प्रसाद बुधवार की सुबह बाइक से किसी काम से कुठौंद जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक गांव के बाहर निकली, तभी सामने से आ रही डीसीएम ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक वह व उसके रिश्तेदार किशोर दीपक (13) पुत्र सरनाम सिंह निवासी वैजामऊ थाना अमराहट जिला कानपुर देहात गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया और परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुंचे, जहां पर दोनों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल रविकरण ने बताया कि रंजिश के चलते भतीजे ने डीसीएम से मेरी बाइक में टक्कर मारी। इस बाबत कुठौंद थानाध्यक्ष सुधाकर मिश्रा ने बताया कि अभी उन्हें तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed