फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   road accident

माइनर में गिरी लोडर, एक दर्जन घायल

Thu, 14 Nov 2019 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
road accident
माधौगढ़(जालौन)। नौटंकी कर लोडर से लौट रहे कलाकारों से भरी लोडर का अगला पहिया निकल गया, जिससे लोडर अनियंत्रित होकर माइनर में गिरकर पलट गई। लोडर में सवार एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने लोडर में फंसे लोगों को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया। जहां दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

माधौगढ़ कोतवाली के गांव भगवानपुरा निवासी केशर के पुत्र की मंगलवार को छठी थी, जिसमें गोहन से कल्लू राजपूत की नौटंकी आई थी। रात में कार्यक्रम के बाद बुधवार की सुबह कलाकार लोडर पर सवार होकर गोहन जा रहे थे। जब उनका लोडर गोहन थाना क्षेत्र के रामनगर के पास पहुंचा, तभी उसका अगला पहिया निकल गया। जिससे लोडर का संतुलन बिगड़ गया और लोडर माइनर में गिर गई। इसमें सवार एक दर्जन लोग चुटहिल हो गए। राहगीरों ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। इसमें हरनारायण (70) पुत्र श्याम जी निवासी दिवियापुर औरैया, रवीद्र (35) पुत्र भगवान सिंह निवासी याकूबपुर औरैया की हालत नाजुक देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को इलाज कर छुट्टी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed