{"_id":"611ead87efa10c3da1225e06","slug":"road-accident-in-jalaun-two-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun UP Big Road Accident News: डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारी, जीजा-साली की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun UP Big Road Accident News: डीसीएम ने बाइक में टक्कर मारी, जीजा-साली की मौत, एक घायल
Sat, 21 Aug 2021 05:19 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 21 Aug 2021 05:19 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
यूपी: रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झांसी-कानपुर हाईवे पर बाइक से जा रहे दंपती समेत तीन लोगों को डीसीएम ने टक्कर मार दी, जिसमें महिला और उसके जीजा की मौत हो गई। महिला के पति को गंभीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने चालक को डीसीएम सहित पकड़ लिया है। एट थाना क्षेत्र के ग्राम सतोह निवासी शेखावत (30) गुरुवार की सुबह अपनी साली नसरीन (25) व साढू़ कलीम (28) निवासी मलोसी थाना दिबियापुर जिला औरैया के साथ बाइक से उरई स्थित रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होने आ रहे थे।
जब उनकी बाइक एट थाना क्षेत्र के झांसी-कानपुर हाईवे स्थित गिरथान के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार उछलकर सडक़ पर गिरे और फिर नसरीन व शेखावत डीसीएम के पहियों की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन
जबकि गंभीर रूप से घायल कलीम को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सूचना पाकर रोते-बिलखते परिजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक शेखावत और नसरीन मजदूरी करते थे। उसका साढू कलीम भी मजदूरी करता है।
शेखावत के दो पुत्र सोहेल व रेहान व पुत्री शहनाज है। जबकि नसरीन के कोई बच्चे नहीं थे। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर जाम भी लगा रहा, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद हटाया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।